फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR

IPL 2024 auction: गुजरात को हार्दिक तो चेन्नई को रायुडू के विकल्प की तलाश, जानें नीलामी से पहले हर टीम का हाल

Tue, 19 Dec 2023 08:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 08:30 AM IST
सार

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा दांव गुजरात की टीम खेल सकती है। इस टीम को अपने कप्तान हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढ़ना होगा। हालांकि, टीम इंडिया में भी हार्दिक की जगह भरने के लिए दो खिलाड़ियों की जरूरत पड़ जाती है।

विज्ञापन
IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
आईपीएल ऑक्शन 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कोई बड़ा भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है, लेकिन सभी टीमों के लिए यह ऑक्शन अहम है, क्योंकि सभी टीमों में कुछ न कुछ खाली स्थान है, जिसे भरकर हर टीम अगले सीजन के लिए खुद को तैयार करना चाहेगी। दुबई में हो रही इस नीलामी में 10 टीमों में कुल 77 स्लॉट (30 विदेशी) खाली हैं। सभी फ्रेंचाइजी के पास संयुक्त रूप से 262.95 करोड़ रुपये का पर्स है। इस नीलामी में हर फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहेगी और नीलामी से पहले किस टीम की हालत कैसी है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL
पर्स में कितने पैसे: 31.40 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 6 (3 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: इस टीम को अंबाती रायडू की जगह मध्यक्रम के लिए एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत है, चेन्नई एक पावर-हिटर पर दांव लगाना चाहेगी। इसके अलावा, एक विदेशी तेज गेंदबाज पर भी यह टीम दांव लगा सकती हो, जो एक ऑलराउंडर हो सकता है। इसके अलावा एक भारतीय तेज गेंदबाज पर भी टीम दांव लगा सकती है। 
रिटेन किए गए खिलाड़ी: एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, मोईन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 17.75 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 8 (4 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: मुंबई इंडियंस टीम में हमेशा दो विदेशी तेज गेंदबाज शामिल होते थे, जिनमें से एक ऑलराउंडर होता था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि यह टीम एक बार फिर ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी। इसके अलावा यह टीम एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर भी खरीदना चाहेगी। 
रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 38.15 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 8 (2 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: इस टीम को अपने कप्तान हार्दिक पांड्या का विकल्प खोजना होगा। इसके लिए गुजरात दो या तीन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। यह टीम एक बेहतरीन ऑलराउंडर खरीदना चाहेगी। पूरी संभावना है कि यह एक विदेशी खिलाड़ी होगा। इसके साथ ही यह टीम अल्जारी जोसेफ की जगह एक विदेशी तेज गेंदबाज और ऋद्धिमान साहा के बैकअप के रूप में एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी खरीदना चाहेगी।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 32.70 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 12 (4 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: कोलकाता की टीम दो विदेशी तेज गेंदबाजों को खरीदना चाहेगी, जिनमें से एक ऑलराउंडर होगा है। इसके अलावा यह टीम एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पर दांव लगाना चाहेगी।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 23.25 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 6 (3 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल को बाहर करने के बाद यह टीम एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज और डेथ ओवर में गेंदबाजी के लिए एक तेज गेंदबाज को खरीदना चाहेगी। जोश हेजलवुड की जगह एक विदेशी तेज गेंदबाज की भी जरूरत है। शाहबाज अहमद की जगह एक भारतीय ऑलराउंडर या फिनिशर पर आरसीबी दांव लगाएगी।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, विराट कोहली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, व्यशक विजयकुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 34 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 6 (3 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: इस टीम को एक विदेशी ऑलराउंडर की जरूरत है और एक भारतीय बल्लेबाज पर भी यह फ्रेंचाइजी दांव लगाएगी। इसके अलावा, एक विदेशी कलाई के स्पिनर को खरीदने की कोशिश करेगी।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे।

दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 28.95 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 9 (4 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: यह टीम एक विदेशी ऑलराउंडर जो तेज गेंदबाजी करता हो और एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज खरीदना चाहेगी। इसके अलावा दिल्ली को एक भारतीय मैच फिनिशर की जरूरत है। 
रिटेन किए गए खिलाड़ी: ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्तजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 29.10 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 8 (2 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: शाहरुख खान की जगह लेने के लिए एक भारतीय बल्लेबाजी ऑलराउंडर। एक विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: शिखर धवन, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइदे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विद्वथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया।

राजस्थान रॉयल्स

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 14.50 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 8 (3 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: एक विदेशी बल्लेबाज या बल्लेबाजी ऑलराउंडर और ट्रेंट बोल्ट के बैकअप के रूप में एक विदेशी तेज गेंदबाज।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, आर अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी , संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, प्रसिद्ध कृष्णा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स

IPL 2024 Auction All Teams Required Replacement Players MI CSK KKR RCB SRH DC GT PBKS RR
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
पर्स में कितने पैसे: 13.15 करोड़ रुपये
खाली स्लॉट: 6 (2 विदेशी)
किन खिलाड़ियों की जरूरत: आवेश खान की जगह एक अच्छा भारतीय तेज गेंदबाज या एक भारतीय ऑलराउंडर जो तेज गेंदबाजी करने के साथ बल्ले से भी योगदान दे सके।
रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed