फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Yashasvi Jaiswal told secret of chasing his game, learned many tricks from Dhoni-Rohit

IPL 2023: यशस्वी ने बताया उनके खेल में निखार आने के पीछे का राज, धोनी-रोहित समेत इन दिग्गजों से सीखे कई गुर

Fri, 12 May 2023 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 May 2023 05:15 PM IST
सार

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में यशस्वी ने बताया कि कैसे भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय दिग्गजों की सलाह से उन्होंने अपने खेल में सुधार किया।

विज्ञापन
IPL 2023: Yashasvi Jaiswal told secret of chasing his game, learned many tricks from Dhoni-Rohit
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

यशस्वी जायसवाल आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी ने कोलकाता के खिलाफ 47 गेंद पर नाबाद 98 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 13 गेंदों पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया था।
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। मैच में कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी के बीच 121 रन की साझेदारी हुई। सैमसन ने यशस्वी का साथ देते हुए 29 गेंद पर नाबाद 48 रन की शानदार पारी खेली। कोलकाता के 150 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में यशस्वी ने बताया कि कैसे भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय दिग्गजों की सलाह से उन्होंने अपने खेल में सुधार किया। उन्होंने बताया कि वह कई दिग्गजों से घिरे हुए हैं और इसलिए जब भी मौका मिलता है तो वह 'धोनी भाई', 'विराट भाई' या 'रोहित भाई' से बात करते हैं उनसे सलाह लेते हैं कि अहम परिस्थितियों में क्या किया जाए , किस तरह दिमाग को संतुलित रखकर केवल खेल पर ध्यान लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशस्वी ने यह भी बताया कि क्रिकेट एक शारीरिक खेल से ज्यादा मानसिकता का खेल है। वह जानते हैं कि उनके आस-पास काफी अनुभवि खिलाड़ी हैं जिनसे वह मैच को दिशा देना, दबाव वाली स्थितियों में शांत रहना जैसे बहुत सी स्किल सीख पाते हैं। यशस्वी साल 2017 में चर्चा में आए थे जब एक 17 साल के खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में एक दिन में दोहरा शतक लगाया था।

यशस्वी ने 13 गेंदों पर आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तो बनाया ही है, साथ ही आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वह बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस से केवल एक रन ही पीछे हैं। यशस्वी ने आईपीएल 2023 के 12 मैचों में 167.15 की  स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।


राजस्थान ने शुरुआत में 17 वर्षीय खिलाड़ी पर 2.4 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो आईपीएल 2020 के लिए उनके आधार मूल्य का 12 गुना था। 2023 का  सफलता वर्ष आने से पहले उन्होंने अपने पहले तीन सीजन के 23 मैच में केवल तीन अर्धशतक बनाए थे। उन्होंने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 गेंदों में 124 रनों की पारी भी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed