फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Sunrisers Hyderabad appointed Aiden Markram captain Mayank Agarwal Bhuvneshwar did not get captaincy

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को बनाया कप्तान, मयंक अग्रवाल को नहीं मिली कमान

Thu, 23 Feb 2023 01:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Feb 2023 01:28 PM IST
सार

यह माना जा रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम और मयंक अग्रवाल में से किसी एक को कप्तान बनाएगी। भुवनेश्वर 2013 से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं। मयंक को पिछले साल दिसंबर में टीम ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन
IPL 2023 Sunrisers Hyderabad appointed Aiden Markram captain Mayank Agarwal Bhuvneshwar did not get captaincy
एडेन मार्करम और मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को टीम का कप्तान बनाया है। मार्करम दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसएटी20 (SA20) में हैदराबाद फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान हैं। उन्होंने एसएटी20 के पहले सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। उसका इनाम फ्रेंचाइजी ने उन्हें दिया है और आईपीएल की टीम की कप्तानी सौंपी है।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल दिसंबर में आईपीएल नीलामी से पहले कप्तान केन विलियम्सन को टीम से बाहर कर दिया था। विलियम्सन को फ्रेंचाइजी ने पिछले साल के शुरू में मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। वह टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। टीम आईपीएल में आठवें स्थान पर थी। वह पिछले साल टीम के आखिरी मैच में भी नहीं खेले थे। उनके स्थान पर भुवनेश्वर कुमार ने कप्तानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक के साथ भुवनेश्वर भी हुए दरकिनार
यह माना जा रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भुवनेश्वर कुमार, एडेन मार्करम और मयंक अग्रवाल में से किसी एक को कप्तान बनाएगी। भुवनेश्वर 2013 से ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं। मयंक को पिछले साल दिसंबर में टीम ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए लग रहा था कि वह कप्तान बन सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने मार्करम पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

मार्करम ने किया है शानदार प्रदर्शन
मार्करम के एसएटी20 में प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 12 मैचों में 127 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक भी लगाया था। मार्करम ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था। उन्होंने 6.19 की इकोनॉमी रेट से 11 विकेट झटके थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में मार्करम को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में 12 पारियों में 139.05 की स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed