{"_id":"6461f7bebaa53752000fbc20","slug":"ipl-2023-stephen-fleming-missing-out-on-varun-chakravarthy-still-hurts-he-tortured-us-in-nets-for-years-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: कोच फ्लेमिंग को इस मिस्ट्री स्पिनर को नहीं खरीद पाने का है मलाल, CSK के खिलाफ की थी घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: कोच फ्लेमिंग को इस मिस्ट्री स्पिनर को नहीं खरीद पाने का है मलाल, CSK के खिलाफ की थी घातक गेंदबाजी
Mon, 15 May 2023 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 May 2023 02:48 PM IST
सार
2019 में वरुण को पंजाब ने खरीदा था और वह तब उस टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। हालांकि, उस साल पंजाब ने उन्हें सिर्फ एक मैच में मौका दिया था और वह चेपक में खेलने से चुक गए थे। अब पांचवें साल में जाकर वरुण ने उस जगह (चेपक) गेंदबाजी की, जहां से उनके करियर की असल शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
धोनी-फ्लेमिंग और वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को आज भी भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को नहीं खरीद पाने का मलाल है। दरअसल, वरुण करियर की शुरुआती दौर में सीएसके के नेट बॉलर हुआ करते थे। नेट्स सेशन में वह महेंद्र सिंह धोनी समेत सीएसके के हर बल्लेबाज को खूब परेशान करते थे। यह 2019 से पहले की बात है। तब वरुण को आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला था।
2019 में वरुण को पंजाब ने खरीदा था और वह तब उस टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। हालांकि, उस साल पंजाब ने उन्हें सिर्फ एक मैच में मौका दिया था और वह चेपक में खेलने से चुक गए थे। अब पांचवें साल में जाकर वरुण ने उस जगह (चेपक) गेंदबाजी की, जहां से उनके करियर की असल शुरुआत हुई थी। चेपक में अपने पहले आईपीएल मैच में ही वरुण ने कहर बरपाया और चेन्नई के दो विकेट झटके। अब इस पूरे मामले में सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी राय दी है।
विज्ञापन
2019 में वरुण को पंजाब ने खरीदा था और वह तब उस टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। हालांकि, उस साल पंजाब ने उन्हें सिर्फ एक मैच में मौका दिया था और वह चेपक में खेलने से चुक गए थे। अब पांचवें साल में जाकर वरुण ने उस जगह (चेपक) गेंदबाजी की, जहां से उनके करियर की असल शुरुआत हुई थी। चेपक में अपने पहले आईपीएल मैच में ही वरुण ने कहर बरपाया और चेन्नई के दो विकेट झटके। अब इस पूरे मामले में सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी राय दी है।
विज्ञापन
फ्लेमिंग ने कहा कि आईपीएल नीलामी में पूर्व नेट बॉलर वरूण चक्रवर्ती को नहीं खरीद पाने का मलाल उन्हें आज तक है। फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- वरूण को खोने का मलाल हमें आज तक है। उन्होंने कई साल हमें नेट पर परेशान किया। हम नीलामी में उन्हें खरीद नहीं सके। वरुण को पंजाब किंग्स ने 2019 में आठ करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा था और 2020 में केकेआर ने उसे चार करोड़ में खरीदने के बाद रिटेन कर टीम में ही बनाए रखा है।
रविवार को मिली हार के बारे में फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम हालात को बखूबी भांप नहीं सकी। उन्होंने कहा- हम हालात को पढ़ने में नाकाम रहे। बल्लेबाजों के लिये यह कठिन मैच था। विकेट में शुरूआत में काफी उछाल थी जो धीरे धीरे खत्म हो गई। हम इन नए हालात में खेलना अभी भी सीख रहे हैं। इस बीच केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह को किसी भी टीम के लिये आदर्श पैकेज बताया।
उन्होंने कहा- रिंकू स्पिन को बखूबी खेलते हैं। उनका प्रथम श्रेणी सत्र देखें तो रिंकू उन तीन चार खिलाड़ियों में से हैं जो पिछले दो तीन सीजन में कामयाब रहे हैं। उन्हें पता है कि इन हालात में कैसे खेलना है । घरेलू क्रिकेट में काफी चुनौतीपूर्ण पिचें मिलती है और मुझे खुशी है कि वह इतने कामयाब रहे हैं।
नायर ने कहा- वह हमेशा ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में घरेलू क्रिकेट में यूपी के लिए ऐसा किया है। वह जानते हैं कि इन परिस्थितियों में कैसे खेलना है। घरेलू क्रिकेट आपको सबसे चुनौतीपूर्ण पिचों में से एक देता है। मैं बहुत खुश हूं रिंकू को इस तरह सफलता हासिल करते देखकर। अभिषेक नायर ने बताया कि उनकी टीम ने पर्दे के पीछे कितनी मेहनत की है, जिसके परिणामस्वरूप वरुण की किस्मत बदल गई।
नायर ने कहा- पिछले सीजन के बाद, हमने इस बारे में काफी चर्चा की थी कि हमें क्या गलत लगा और मुझे यह भी लगता है कि जब आप कोई नया सीजन खेलते हैं, तो टीमें आपको अलग तरह से निशाना बनाती हैं। हमें उन चुनौतियों को समझना था जिनका हम सामना करने जा रहे थे। वरुण पर खास मेहनत की गई। हमने इस पर गौर किया कि वरुण अपनी गेंदों का उपयोग कैसे कर रहे हैं। वह पिछले साल इस सीजन की तुलना में बहुत अधिक प्रयोग करने की कोशिश रहे थे।