फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Rinku Singh talks to Shreyas Iyer on video call, Nitish Rana said this | GT vs KKR Match

IPL 2023: रिंकू सिंह ने श्रेयस अय्यर से वीडियो कॉल पर की बातचीत, मैच से पहले कहा था- इस बार खत्म करके ही आऊंगा

Mon, 10 Apr 2023 02:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Apr 2023 02:54 PM IST
सार

श्रेयस पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विदेश में इसकी सर्जरी कराने का फैसला लिया था और आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल समेत कुछ महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वह लगभग पांच महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Rinku Singh talks to Shreyas Iyer on video call, Nitish Rana said this | GT vs KKR Match
रिंकू सिंह ने श्रेयस अय्यर से वीडियो कॉल पर बातचीत की - फोटो : KKR Twitter

विस्तार

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रविवार को उसने एक रोमांचक मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। आखिरी पांच गेंदों पर कोलकाता को जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी।
विज्ञापन


ऐसे में बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाकर मैच पलट दिया। रिंकू सिंह की पारी ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है और हर कोई उनकी चर्चा कर रहा है। खुद श्रेयस अय्यर भी रिंकू की तारीफ किए बिना नहीं रह सके और उन्होंने वीडियो कॉल लगा दिया। इसका वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन

पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे श्रेयस अय्यर

श्रेयस पीठ में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विदेश में इसकी सर्जरी कराने का फैसला लिया था और आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल समेत कुछ महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वह लगभग पांच महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। उनकी जगह नीतीश राणा को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का कप्तान बनाया गया है। ऐसे में श्रेयस ने मैच के बाद रिंकू से बातचीत की और उन्हें शानदार पारी और टीम को जीत दिलाने के लिए बधाई दी। वीडियो में फिर नीतीश भी आते हैं और श्रेयस से हालचाल लेते हैं। 

नीतीश भी वीडियो कॉल पर जुड़े

इसके बाद नीतीश बताते हैं- श्रेयस रिंकू इस बार कह रहा था कि पिछले साल की तरह इस साल छोड़ूंगा नहीं, मैच खत्म करके ही आऊंगा। वीडियो में तीनों काफी खुश और हंसते हुए नजर आए। केकेआर ने इसके कैप्शन में लिखा- श्रेयस का स्पेशल वीडियो कॉल। दरअसल, रिंकू को आईपीएल के पिछले सीजन भी कुछ ऐसा ही मौका मिला था, लेकिन वह उस मैच को फिनिश नहीं कर पाए थे। इसका दुख आज भी उन्हें है और गुजरात के खिलाफ जीत दिलाने के बाद इसका जिक्र भी किया।

पिछले साल नहीं जिता सके थे रिंकू

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ कोलकाता को एक मैच में आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी। तब रिंकू जीत नहीं दिला सके थे। हालांकि, तब भी उन्होंने 15 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली थी। अब इस सीजन उन्होंने पिछले साल वाली गलती नहीं की और पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 204 रन बनाए थे। शुभमन गिल 31 गेंदों में 39 रन, ऋद्धिमान साहा ने 17 गेंदों में 17 रन, साई सुदर्शन 38 गेंदों में 53 रन, अभिनव मनोहर आठ गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। विजय शंकर 24 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 63 रन और डेविड मिलर दो रन बनाकर नाबाद रहे।

सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, सुयश शर्मा को एक विकेट मिला। जवाब में कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रहमनुल्लाह गुरबाज 15 रन, नारायण जगदीशन छह रन, आंद्रे रसेल एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सुनील नरेन शून्य और शार्दुल ठाकुर खाता भी नहीं खोल सके।

गुजरात के राशिद खान ने रसेल, नरेन और शार्दुल को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर सीजन की पहली हैट्रिक अपने नाम की। हालांकि, वेंकटेश अय्यर के तूफानी 40 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 83 रन की पारी और कप्तान नीतीश राणा की 29 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 45 रन की पारी ने मैच बनाया। फिर रिंकू सिंह ने मैच को फिनिश किया। गुजरात की ओर से राशिद ने तीन और अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद शमी और जोशुआ लिटिल को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed