फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Ravindra Jadeja and Ben Stokes together in CSK's practice session, compared with Ronaldo Messi

IPL 2023: CSK के प्रैक्टिस सेशन में साथ बैठे नजर आए जडेजा और स्टोक्स, फैंस ने रोनाल्डो-मेसी से की तुलना

Mon, 27 Mar 2023 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Mar 2023 10:12 AM IST
सार

अब एक ट्रेनिंग सेशन में जडेजा और स्टोक्स की साथ प्रैक्टिस करते हुए तस्वीर सामने आई है। कुछ ही देर में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
IPL 2023: Ravindra Jadeja and Ben Stokes together in CSK's practice session, compared with Ronaldo Messi
जडेजा और स्टोक्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वें संस्करण को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। पहला मैच 31 मार्च को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस साल दुनिया के दो सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स एक ही टीम चेन्नई से खेलते दिखेंगे। जडेजा पिछले कई सीजन से सीएसके से जुड़े रहे हैं, जबकि स्टोक्स को इस साल मिनी ऑक्शन में चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन

अब एक ट्रेनिंग सेशन में दोनों की साथ प्रैक्टिस करते हुए तस्वीर सामने आई है। कुछ ही देर में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस इस तस्वीर को पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप से पहले आई पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी से तुलना की है। साथ ही यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि रोनाल्डो और मेसी एक ही टीम से खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर जडेजा और स्टोक्स की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा- हाइप जो है वो सच नहीं लग रहा, लेकिन तस्वीर बिल्कुल सच है। 




विज्ञापन

पिछले साल जडेजा को सीएसके का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और धोनी फिर से कप्तान बने थे। इस साल भी धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, स्टोक्स को भविष्य में टीम का कप्तान माना जा रहा है। चेन्नई ने इस साल मिनी ऑक्शन में सैम करन को भी खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन 15.25 करोड़ से कीमत ऊपर जाने के बाद चेन्नई ने हाथ खींच लिए थे। हालांकि, स्टोक्स को टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed