{"_id":"646b514a8545088f490c50f8","slug":"ipl-2023-pakistani-star-mohammad-amir-tweet-viral-said-this-for-virat-kohli-who-scored-2-consecutive-century-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: पाकिस्तानी स्टार के इस ट्वीट ने मचाया कोहराम, लगातार दो शतक लगाने वाले विराट कोहली के लिए कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: पाकिस्तानी स्टार के इस ट्वीट ने मचाया कोहराम, लगातार दो शतक लगाने वाले विराट कोहली के लिए कही यह बात
Mon, 22 May 2023 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 22 May 2023 04:59 PM IST
सार
विराट ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ ही विराट ने क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे ज्यादा छह शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज ने विराट कोहली की तारीफ की है।
विज्ञापन
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल में चार साल के लंबे इंतजार के बाद छठा शतक लगाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली ने कुछ दिनों बाद ही रविवार को फिर से एक शतक जड़ दिया। यह विराट के आईपीएल करियर का सातवां शतक रहा। यह शतक उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनाया। विराट ने 61 गेंद पर नाबाद 101 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ ही विराट ने क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे ज्यादा छह शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जहां इस शतक के बाद विराट को पूरे विश्व से बधाईयां मिल रहीं हैं, वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी विराट की तारीफ में कसीदे पढ़े।
आमिर ने ट्विटर पर लिखा, 'क्रिकेट के एक असली किंग के बल्ले से निकला शतक नंबर 82। उन्होंने एक जरुरी मैच में क्या बेहतरीन पारी खेली है। एक असली चैंपियन और लाखों लोगों की प्रेरणा।' इससे पहले भी आमिर ने विराट को उनके छठे शतक पर बधाईयां दी थी। आमिर ने अपने ट्वीट में विराट की पारी की सराहना करते हुए उन्हें क्रिकेट का असली किंग बताया था। अब विराट के लगातार दूसरे शतक पर भी आमिर ने और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कई लोगों की प्रेरणा भी बताया।
विज्ञापन
मैच की बात करें तो आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में चेन्नई को हराने वाली गुजरात टाइटंस ने आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात ने चार विकेट खोकर 19.1 ओवर में 198 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन बनाए।

100 number 82 from the real king @imVkohli what a inning in must win game. true champion and inspiration for many people 👏 🙌.
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) May 21, 2023