फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Opening Ceremony Rashmika Mandanna Tamannaah Bhatia And Arijit Singh Will Perform at Narendra Modi Stadium

Opening Ceremony IPL 2023: आईपीएल में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी तमन्ना और रश्मिका, अरिजीत भी तैयार, देखें VIDEO

Fri, 31 Mar 2023 03:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Mar 2023 03:36 PM IST
सार

Indian Premier League 2023 Opening Ceremony : आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, तमन्ना को स्टेज परफॉर्मर्स के एक ग्रुप के साथ पैर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जबकि वहीं मंच पर रश्मिका भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
IPL Opening Ceremony Rashmika Mandanna Tamannaah Bhatia And Arijit Singh Will Perform at Narendra Modi Stadium
रश्मिका और तमन्ना - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 16वीं सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहला मैच चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी भी आयोजित होगी। इस समारोह में बॉलीवुड के कई स्टार जलवा बिखेरेंगे। इनमें दिग्गज अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना शामिल हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में ये दोनों एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगाएंगी और कई गानों पर परफॉर्म करेंगी। 
विज्ञापन

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, तमन्ना को स्टेज परफॉर्मर्स के एक ग्रुप के साथ पैर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जबकि वहीं मंच पर रश्मिका भी मौजूद थीं। इन दो प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों के साथ स्टार गायक अरिजीत सिंह भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तमन्ना और रश्मिका ने इस दौरान अपने अनुभव को आईपीएल के साथ शेयर भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तमन्ना ने उद्घाटन समारोह के बारे में पूछे जाने पर कहा- अरिजीत और रश्मिका  के साथ प्रदर्शन करने का अवसर कुछ ऐसा है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रही हूं। मूवी के अलावा क्रिकेट कुछ ऐसा है जिससे हम काफी जुड़े हुए हैं। धोनी और विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वहीं, रश्मिका ने कहा- आज तक मुझे आईपीएल मैच देखने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब जब मैं इसमें परफॉर्म करने जा रही हूं तो इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। रश्मिका को भी धोनी और विराट काफी पसंद हैं। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत आज शाम छह बजे होगी।
विज्ञापन

पहले मैच की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने के बाद पहला क्वालिफायर जीतकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। वहीं, दूसरी तरफ सीएसके की टीम के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। धोनी की टीम ने 14 में से चार मैचों में जीत हासिल की थी और नौवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed