फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Mumbai Indians trade Jason Behrendorff from Royal Challengers Bangalore

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को तीन सीजन बाद किया टीम में शामिल, आरसीबी के साथ किया ट्रेड

Sat, 12 Nov 2022 08:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Nov 2022 08:45 PM IST
सार

बेहरेनडॉर्फ ऑस्ट्रेलिया के 12 वनडे और नौ टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 23 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में बेहरेनडॉर्फ का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 105 मैचों में 117 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 Mumbai Indians trade Jason Behrendorff from Royal Challengers Bangalore
जेसन बेहरेनडॉर्फ - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में शामिल किया है। मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ ट्रेड के जरिए उन्हें अपनी टीम में लिया है। 32 साल के बेहरेनडॉर्फ 2018 और 2019 में टीम के साथ थे। वह तीन सीजन के बाद टीम में वापस लौटे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


बेहरेनडॉर्फ ऑस्ट्रेलिया के 12 वनडे और नौ टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 23 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में बेहरेनडॉर्फ का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 105 मैचों में 117 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान बेहरेनडॉर्फ की इकोनॉमी रेट 7.41 रही है। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के साथ बेहरेनडॉर्फ एक खतरनाक तिकड़ी बनाएंगे। आर्चर पिछले सीजन में नहीं खेले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: गावस्कर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल, बोले- IPL खेलने पर वर्कलोड नहीं होता, भारत के लिए क्यों होता है?

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम पिछली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। चर्चा यह भी है कि उसने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलेन, इंग्लैंड के टाइमल मिल्स, स्पिनर मयंक मार्कंडे और ऋतिक शौकीन को भी रिलीज कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: ICC Chairman: ग्रेग बार्कले ने बरकरार रखा अपना पद, लगातार दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन चुने गए

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि इस बार नीलामी का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। उससे पहले सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। 15 नवंबर को इसकी आखिरी तारीख है। सभी 10 टीमों ने जिन खिलाड़ियों को साल की शुरुआत में खरीदा था, वह अपनी टीम में बने रहेंगे। जिन खिलाड़ियों को कोई टीम रिलीज करेगी और जो खिलाड़ी पिछले ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे वह इस बार ऑक्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed