फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Mini Auction Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Indian Premier League Nilami

IPL 2023 Auction Live Streaming: 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट, जानें कब और कहां देखें आईपीएल 2023 ऑक्शन

Fri, 23 Dec 2022 11:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Dec 2022 11:20 AM IST
सार

आईपीएल मिनी ऑक्शन टीमों को अपनी टीम में कुछ नए चेहरों को जोड़ने का अवसर प्रदान करती है। टी20 वर्ल्ड कप जिजीतने वाली इंग्लैंड की टीम के कई स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IPL 2023 Mini Auction Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Indian Premier League Nilami
आईपीएल 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन आज है। इस साल मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित की जाएगी। इसमें 87 स्लॉट के लिए 405 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। 10 टीमों के बीच बेस्ट प्लेयर को चुनने को लेकर जंग होगी। बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरन ग्रीन, केन विलियम्सन और जो रूट जैसे कई हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी इस साल प्लेयर पूल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

आईपीएल मिनी ऑक्शन टीमों को अपनी टीम में कुछ नए चेहरों को जोड़ने का अवसर प्रदान करती है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के कई स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगने की उम्मीद है। इनमें हैरी ब्रुक जैसे युवा स्टार भी शामिल हैं। टीमों के बीच नीलामी के दौरान जमकर मुकाबला होने की उम्मीद है।

IPL Auction 2023: Stokes to Curran, top 5 overseas players who could earn  big money on December 23 - Sportstar
ह्यू एडमीड्स
विज्ञापन
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद 42.25 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ मिनी नीलामी में प्रवेश करेगा, जबकि पंजाब किंग्स के पास 32.2 करोड़ रुपये और लखनऊ सुपरजाएंट्स के पास 23.35 करोड़ रुपये राशि बची है। ये दोनों पर्स के मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में महज 7.05 करोड़ रुपये, जबकि रॉयल चैलेंजर्स के पास 8.75 करोड़ रुपये होंगे।

यहां आपको आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं...
विज्ञापन

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कब है?
आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को है।

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कहां आयोजित किया जा रहा है?
आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित होगी।

IPL 2022 - New franchise player picks to be delayed IPL auction on February  12 13

आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 (ढाई) बजे शुरू होगा। 

कौन सा चैनल आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन का सीधा प्रसारण करेगा?
आईपीएल 2023 मिनी-ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा।

IPL Auction 2022 as it happened: Ishan, Chahar, Thakur, Krishna, Avesh rake  in the big bucks

आप आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन को कहां लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं?
भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में IPL 2023 मिनी ऑक्शन जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed