{"_id":"6469f999408e4a18c3021c7a","slug":"ipl-2023-kkr-star-batter-rinku-singh-not-thinking-about-team-india-selection-yet-2023-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: भारतीय टीम में चयन को लेकर इस युवा खिलाड़ी का बड़ा बयान, इस सीजन बल्ले से मचा चुका है तबाही, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: भारतीय टीम में चयन को लेकर इस युवा खिलाड़ी का बड़ा बयान, इस सीजन बल्ले से मचा चुका है तबाही, जानें
Sun, 21 May 2023 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 May 2023 04:29 PM IST
सार
केकेआर के लिए रिंकू ने इस सीजन 59.25 के औसत और 149 से अधिक स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। खचाखच भरे ईडन गार्डन्स की गैलरी में 'रिंकू, रिंकू' के नारों की आदत होने से लेकर चारों ओर से प्रशंसा मिलने तक, केवल दो महीनों के अंतराल में उनका जीवन अच्छे के लिए बदल गया है।
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के 25 वर्षीय रिंकू सिंह का भले ही जलवा रहा हो, लेकिन यह धाकड़ बल्लेबाज टीम इंडिया में चयन के बारे में नहीं सोच रहा है। इस सीजन की शुरुआत में गुजरात टाइटंस पर केकेआर की जीत में लगातार पांच छक्के मारने के बाद रिंकू इस सीजन अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाज और फिनिशर के रूप में उभरे। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री रिंकू को इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की वकालत कर चुके हैं।
विज्ञापन
रिंकू ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच के बाद कहा, "इस तरह के अच्छे सीजन से किसी को भी बहुत अच्छा लगेगा, लेकिन मैं इतनी दूर तक नहीं सोच रहा हूं कि मुझे भारतीय टीम में चुना जाएगा।'' रिंकू ने लखनऊ के खिलाफ 33 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए। यह इस सीजन में उनका चौथा अर्धशतक रहा। वह एलएसजी के खिलाफ एक और रोमांचक जीत हासिल करने के करीब पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है
- फोटो : IPL/BCCI
केकेआर के लिए रिंकू ने इस सीजन 59.25 के औसत और 149 से अधिक स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। खचाखच भरे ईडन गार्डन्स की गैलरी में 'रिंकू, रिंकू' के नारों की आदत होने से लेकर चारों ओर से प्रशंसा मिलने तक, केवल दो महीनों के अंतराल में उनका जीवन अच्छे के लिए बदल गया है। यूपी के इस क्रिकेटर ने कहा, "मैं घर लौटने के बाद अपनी वही दिनचर्या - अभ्यास और जिम - जारी रखूंगा। नाम आते रहेंगे, मैं बस अपना काम करूंगा।"
रिंकू ने कहा- घर पर हर कोई सच में खुश है। पिछले साल मेरी कुछ पारियों के बाद लोगों को मेरे बारे में पता चला। इस साल गुजरात के खिलाप उन पांच छक्कों के बाद मुझे बहुत सम्मान मिल रहा है। बहुत से लोग अब मुझे जानते हैं। मैं खुश हूं लेकिन बहुत खुश नहीं हूं। हम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सके। एलएसजी के खिलाफ जीत के लिए आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाने की जरूरत थी। इस मैच में भी गुजरात टाइटंस जैसी स्थिति थी।
रिंकू सिंह का आईपीएल के हर सीजन में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू ने कहा- मैं पूरी तरह से निश्चिंत था और सोचा कि जो भी होगा हम देखेंगे। हां, जिस तरह गुजरात के खिलाफ मैंने पांच छक्के मारे थे, उसी तरह का विचार मेरे दिमाग में आया था। मैं सिर्फ एक गेंद से चूक गया और वह चौका चला गया। आईपीएल 2023 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हरा दिया था। इस रोमांचक जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। गुजरात और चेन्नई के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी।
मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरने के अर्धशतक के दम पर आठ विकेट पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम रिंकू सिंह के नाबाद 67 रन के बावजूद 175 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में कोलकाता के लिए वैभव, शार्दुल और नरेन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।