फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Auction 273 Indian and 132 overseas players set to go under the hammer on 23 December in Kochi

IPL Auction: आईपीएल नीलामी में 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, एक करोड़ के बेस प्राइस में मयंक और मनीष पांडे

Tue, 13 Dec 2022 06:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 13 Dec 2022 06:34 PM IST
सार

एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ियों के अलावा 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड क्रिकेटरों पर नीलामी में बोली लगेगी। फ्रेंचाइजियों के पास खाली बचे 87 जगहों में 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

विज्ञापन
IPL 2023 Auction 273 Indian and 132 overseas players set to go under the hammer on 23 December in Kochi
मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है। इसके लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। नीलामी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से पहले 369 के नाम चुने गए थे। बाद में फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर 36 नाम और जोड़े गए। 10 टीमों के पास कुल 87 जगह खाली हैं।
विज्ञापन

एसोसिएट देशों के भी चार खिलाड़ी चुने गए
405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय और 132 विदेशी हैं। आईसीसी के एसोसिएट देशों से चार खिलाड़ियों के नाम चुने गए हैं। एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ियों के अलावा 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड क्रिकेटरों पर नीलामी में बोली लगेगी। फ्रेंचाइजियों के पास खाली बचे 87 जगहों में 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ के बेस प्राइस में दो भारतीय
19 खिलाड़ियों ने दो करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम दिया है। 11 ने 1.5 करोड़ और 20 ने एक करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम रखा है। भारत के दो खिलाड़ी मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल एक करोड़ के बेस प्राइस में हैं। नीलामी 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

इस तरह होगी नीलामी
नियमों के अनुसार, नीलामी कैप्ड खिलाड़ियों के बोली लगाने के साथ शुरू होगी, जिसमें विशेषज्ञता के आधार पर सूची को अलग-अलग सेटों में तोड़कर आईपीएल ऑर्डर तैयार करेगा। मंगलवार को फ्रेंचाइजियों को भेजे एक ई-मेल में आईपीएल ने इस क्रम को सूचीबद्ध किया: बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर। अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी यही क्रम रहेगा।

नीलामी में शामिल होने वाले कुछ चर्चित खिलाड़ी:
मयंक अग्रवाल (भारत), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), जो रूट (इंग्लैंड), रिले रूसो (दक्षिण अफ्रीका), कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), अजिंक्य रहाणे (भारत), ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), डेविड मलान (इंग्लैंड), दसुन शनाका (श्रीलंका), पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड), शाई होप (वेस्टइंडीज), डेरेल मिचेल (न्यूजीलैंड), रसी वान डर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका), टॉम लाथम (न्यूजीलैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), कार्तिक मयप्पन (यूएई), हैरी टेक्टर (आयरलैंड), रीजा हेंड्रिक्स ( दक्षिण अफ्रीका), ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे)।

किस टीम के पास कितनी राशि और खिलाड़ियों की जगह बाकी

टीम

 

कुल खिलाड़ी

विदेशी खिलाड़ी

खर्च हुई राशि (करोड़ रुपये में)

बची हुई राशि (करोड़ रुपये में)

खाली जगह

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह

CSK

18

6

74.55

20.45

7

2

DC

20

6

75.55

19.45

5

2

GT

18

5

75.75

19.25

7

3

KKR

14

5

87.95

7.05

11

3

LSG

15

4

71.65

23.35

10

4

MI

16

5

74.45

20.55

9

3

PBKS

16

5

62.8

32.2

9

3

RCB

18

6

86.25

8.75

7

2

RR

16

4

81.8

13.2

9

4

SRH

12

4

52.75

42.25

13

4

कुल

163

50

743.5

206.5

87

30

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed