फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 When MS Dhoni was scolded by Ravi Shastri because of football former coach revealed

IPL 2022: जब फुटबॉल के कारण महेंद्र सिंह धोनी को रवि शास्त्री से सुननी पड़ी थी डांट, पूर्व कोच ने किया खुलासा

Sun, 10 Apr 2022 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Apr 2022 10:47 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के अलावा अगर किसी दूसरे खेल से प्यार है तो वह फुटबॉल है। धोनी क्रिकेट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के चैरिटी और दोस्ताना मैचों में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 When MS Dhoni was scolded by Ravi Shastri because of football former coach revealed
महेंद्र सिंह धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के अलावा अगर किसी दूसरे खेल से प्यार है तो वह फुटबॉल है। धोनी क्रिकेट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के चैरिटी और दोस्ताना मैचों में नजर आ चुके हैं। आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच से पहले धोनी फुटबॉल खेलते हुए नजर आए थे। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री इसे देखकर हैरान नहीं हुए। उन्होंने धोनी के फुटबॉल प्रेम के बारे में बात की।
विज्ञापन


शास्त्री ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को याद किया। तब धोनी मैदान पर पड़े ओस पर टॉस से पांच मिनट पहले फुटबॉल खेल रहे थे। शास्त्री ने उन्हें रुकने के लिए कहा था। शास्त्री ने आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी पर इतनी जोर से चिल्लाया नहीं। उन्होंने धोनी को चोट से बचाने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, “धोनी फुटबॉल से प्यार करते हैं। वे जिस तीव्रता के साथ फुटबॉल खेलते हैं उसे देखकर आपको बाहर से डर लगता है। आपको यह उम्मीद करनी होती है कि वे घायल न हो। मुझे याद है कि एशिया कप के फाइनल में टॉस हुआ था और टॉस से पांच मिनट पहले ओस पड़ी थी। मैंने अपने जीवन में इस तरह कभी नहीं चिल्लाया। मैंने उन्हें कहा था- खेल बंद करो। आप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने मुख्य खिलाड़ी को नहीं खोना चाहते, लेकिन उसे फुटबॉल से दूर करना असंभव है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच की बात करें तो धोनी की टीम उस मैच में हार गई थी। चेन्नई को लगातार चौथे मैच में हार मिली। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाए। मोईन अली ने 48 रन बनाए। धोनी छह गेंद पर तीन रन ही बना सके। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed