फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Virender Sehwag Says Ruturaj Gaikwad Can Become Long-Term CSK Captain, Compares Him To MS Dhoni

IPL 2022: वीरेंद्र सहवाग की नजर में यह युवा खिलाड़ी बन सकता है चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान, धोनी से की तुलना

Sat, 14 May 2022 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 May 2022 05:11 PM IST
सार

सीएसके को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी, जो धोनी की देखरेख में कप्तानी के गुर सीख सके। सीएसके की इस परेशानी के बीच पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
IPL 2022: Virender Sehwag Says Ruturaj Gaikwad Can Become Long-Term CSK Captain, Compares Him To MS Dhoni
सहवाग ने इस खिलाड़ी को सीएसके का कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस सीजन टीम की कप्तानी को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिला। सीजन की शुरुआत से पहले रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी गई। इसके बाद टीम आठ में से छह मैच हार गई। फिर जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और कप्तानी वापस से महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी गई। हालांकि, धोनी के उम्र को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह अब ज्यादा समय तक आईपीएल नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन


ऐसे में अगले सीजन से पहले टीम को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी, जो धोनी की देखरेख में कप्तानी के गुर सीख सके। सीएसके की इस परेशानी के बीच पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ को चुना जा सकता है। इसके साथ सहवाग ने ऋतुराज की धोनी से तुलना भी की है।
विज्ञापन


Drastic change after that conversation: How MS Dhoni inspired Ruturaj  Gaikwad in IPL 2020 | Sports News,The Indian Expressऋतुराज और धोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग ने कहा- ऋतुराज महाराष्ट्र की टीम के कप्तान हैं। वह शांत चित्त स्वभाव के हैं और यही उनके खेल में भी दिखता है। शतक लगाने पर या शून्य पर आउट होने पर ऋतुराज का स्वभाव एक जैसा होता है। उनके चेहरे को देखकर नहीं लगता कि वह शतक जड़ने के बाद बहुत खुश हैं या शून्य पर आउट होने के बाद बहुत दुखी हैं। ऋतुराज के पास संयम है और वह शांत दिमाग से खेलता है। यह एक कप्तान  के लक्षण हैं, जो ऋतुराज में दिखते हैं।

सहवाग ने कहा- ऋतुराज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने टीम की अगुवाई कर रहे हैं और उसे इस बात की समझ है कि मैच को कैसे आगे बढ़ाना है। उसे इस बात का पता है कि किस गेंदबाज को कब गेंद थमानी है और किस बल्लेबाज को जरूरत पड़ने पर कब मैदान में उतारा जा सकता है। ऋतुराज घरेलू क्रिकेट में ये सारी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह बेहतर कप्तान बन सकते हैं।

MS Dhoni Fans Official on Twitter:
ऋतुराज और धोनी

सहवाग ने कहा- धोनी इसलिए एक अच्छे कप्तान माने जाते हैं क्योंकि वह मैदान में शांत रहते हैं। किस गेंदबाज को गेंदबाजी देनी है और किस बल्लेबाज को खेलने भेजना है, यह धोनी से बेहतर किसी को नहीं पता है। किस्मत भी उसी का साथ देती है, जो निडर होते हैं और निडरता के साथ फैसले लेते हैं। धोनी को हम सबने देखा है कि वह फैसला लेने से डरते नहीं हैं। मुझे यही सब खूबियां ऋतुराज में भी दिखती हैं।

चेन्नई की टीम इस सीजन अब तक 12 में से सिर्फ चार मैच ही जीत पाई है। आठ मैचों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के फिलहाल आठ अंक हैं। टीम मुंबई के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। यह 15 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब मुंबई और चेन्नई की टीम एकसाथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। वहीं, ओवरऑल चेन्नई सिर्फ दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। इससे पहले 2020 में भी टीम अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed