फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Vikram Solanki quits county cricket for IPL may become director of Ahmedabad franchise

IPL 2022: आईपीएल के लिए विक्रम सोलंकी ने काउंटी क्रिकेट को छोड़ा, इस नई टीम से जुड़ने की चर्चा

Fri, 21 Jan 2022 09:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 21 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विक्रम सोलंकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई टीम अहमदाबाद से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने आईपीएल के लिए काउंटी क्रिकेट का साथ छोड़ दिया है। सोलंकी ने सरे के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
IPL 2022 Vikram Solanki quits county cricket for IPL may become director of Ahmedabad franchise
विक्रम सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विक्रम सोलंकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई टीम अहमदाबाद से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने आईपीएल के लिए काउंटी क्रिकेट का साथ छोड़ दिया है। सोलंकी ने सरे के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 2018 में टीम के सहायक कोच बने थे। इसके बाद 2020 में सरे ने सोलंकी को मुख्य कोच बना दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे अब अहमदाबाद की टीम के निदेशक बनने वाले हैं।
विज्ञापन


सोलंकी इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ काम कर चुके हैं। तब उनके साथ गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा भी उनके साथ थे। एक बार फिर से तीनों साथ होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहरा मुख्य कोच, सोलंकी टीम के निदेशक और कर्स्टन मेंटर बनेंगे।
विज्ञापन


सोलंकी 2013 में बतौर खिलाड़ी सरे की टीम में शामिल हुए थे। 2015 में उन्होंने संन्यास का एलान किया था। वे वूरेस्टरशायर की ओर से 1995 से 2012 तक खेले थे। सोलंकी राजस्थान रणजी टीम की ओर से वूरेस्टरशायर के अपने साथी कबीर अली के साथ 2006-07 सीजन में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरे ने सोलंकी के हवाले से एक बयान जारी कर कहा कि क्लब उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने क्लब से मिली सहायता के लिए निदेशक एलेक स्टीवर्ट को धन्यवाद कहा। सोलंकी ने अपने बयान में कहा, “सरे पिछले नौ सालों से मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में सबसे साथ मिला। क्लब को छोड़ने का फैसला काफी कठिन है।”

सोलंकी ने आगे कहा, “मैं हमेशा उस समर्थन के लिए आभारी हूं जो मुझे और मेरे परिवार को यहां मिला है। एलेक स्टीवर्ट को भी विशेष धन्यवाद, जो एक संरक्षक और मार्गदर्शक रहे हैं।” 45 वर्षीय सोलंकी ने कहा कि क्लब में शामिल होने के बाद से वह हमेशा खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ बातचीत और सीख से प्रेरित रहेंगे।


सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को पिछले साल 25 अक्टूबर को 5665 करोड़ रुपये में खरीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कैच बनाने का फैसला किया है। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व स्पिनर राशिद खान और कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व ओपनर शुभमन गिल को टीम के साथ जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed