फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Sunrisers Hyderabad Batsmen Have 4 Times Number 1 in IPL Know Who Won Orange Cap Every Year

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज चार बार रहे हैं आईपीएल में नंबर-1, जानें हर साल किसने जीता ऑरेंज कैप

Sat, 19 Mar 2022 07:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Mar 2022 07:34 PM IST
सार

आईपीएल के 14 सीजन में सबसे ज्यादा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के खाते में ऑरेंज कैप है। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने चार बार सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर ने तीन और केन विलियमसन ने एक बार ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है।

विज्ञापन
IPL 2022 Sunrisers Hyderabad Batsmen Have 4 Times Number 1 in IPL Know Who Won Orange Cap Every Year
डेविड वॉर्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट से पहले प्रशंसकों में इस बात को लेकर चर्चा है कि कौन-सा बल्लेबाज इस बार सबसे ज्यादा रन बना सकता है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है। पिछली बार चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस बार भी वे ऑरेंज कैप जीतने के दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन


आईपीएल के 14 सीजन में सबसे ज्यादा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के खाते में ऑरेंज कैप है। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने चार बार सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर ने तीन और केन विलियमसन ने एक बार ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है। विलियमसन तो आगामी सीजन में टीम की कमान संभालेंगे, लेकिन वॉर्नर सनराइजर्स की ओर से खेलते नहीं दिखेंगे। उन्हें आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में तीन-तीन ऑरेंज कैप हैं। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ से पहले 2013 में माइकल हसी और 2009 में मैथ्यू हेडन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। वहीं, आरसीबी के लिए दो बार क्रिस गेल और एक बार विराट कोहली ने इसे जीता है। आईपीएल इतिहास का पहला ऑरेंज कैप किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के शॉन मार्श ने जीता था। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी एक बार यह मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार के दावेदारों की बात करें तो सबसे पहला नाम केएल राहुल का आता है। वे पिछले तीन-चार सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में लगातार बने रहे हैं। उन्होंने 2020 में इसे जीता भी है। उनके बाद गायकवाड़, ईशान किशन, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, श्रेयस अय्यर, केन विलियमसन, फाफ डुप्लेसिस और शिखर धवन का नाम आता है। 

ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट
साल बल्लेबाज टीम रन
2021 ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स  635
2020 केएल राहुल पंजाब किंग्स 670
2019 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 692
2018 केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद 735
2017 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 641
2016 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 973
2015 डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 562
2014 रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइटराइडर्स 660
2013 माइकल हसी चेन्नई सुपरकिंग्स 733
2012 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 733
2011 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 608
2010 सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस 618
2009 मैथ्यू हेडन चेन्नई सुपरकिंग्स 572
2008 शॉन मार्श पंजाब किंग्स 616
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed