{"_id":"627bae6eb3d5e53dc0398266","slug":"ipl-2022-struggling-rcb-former-captain-virat-kohli-mutes-tv-or-ignore-critics","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली ने बताया आलोचकों को नजरअंदाज करने का तरीका, तीन बार गोल्डन डक होने पर कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली ने बताया आलोचकों को नजरअंदाज करने का तरीका, तीन बार गोल्डन डक होने पर कही ये बात
Wed, 11 May 2022 06:09 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 11 May 2022 06:09 PM IST
सार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले विराट इस सीजन में तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक सिर्फ एक ही अर्धशतक आया है और वह भी काफी धीमा था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले विराट इस सीजन में तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक सिर्फ एक ही अर्धशतक आया है और वह भी काफी धीमा था।
विज्ञापन
विराट आईपीएल के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. वह पिछले 100 पारियों से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं। इसकी वजह से उनके ऊपर सवाल भी उठने लगे हैं और उनकी लगातार आलोचना भी हो रही है। हालांकि, विराट को इन आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और 12 मैचों में 216 रन ही बना पाए हैं।
विज्ञापन
कोहली ने अपने प्रदर्शन और तीन बार गोल्डन डक होने पर कहा, "मेरे करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं बस मुस्कुरा देता हूं। मुझे लगता है कि खेल को मुझे जो दिखाना है, वह मुझे दिखा चुका है।"
कोहली ने कहा कि वह लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते और आलोचकों को हाशिये पर रखते हैं। उन्होंने कहा, "वे मेरी जगह नहीं ले सकते और जो मैं सोचता हूं, वैसा नहीं सोच सकते। उन पलों को नहीं जी सकते। मैं या तो टीवी की आवाज बंद कर देता हूं या उनकी बात पर ध्यान नहीं देता।"