फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Struggling RCB former captain Virat Kohli Mutes TV or ignore Critics

IPL 2022: खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली ने बताया आलोचकों को नजरअंदाज करने का तरीका, तीन बार गोल्डन डक होने पर कही ये बात

Wed, 11 May 2022 06:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 May 2022 06:09 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले विराट इस सीजन में तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक सिर्फ एक ही अर्धशतक आया है और वह भी काफी धीमा था।

विज्ञापन
IPL 2022: Struggling RCB former captain Virat Kohli Mutes TV or ignore Critics
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले विराट इस सीजन में तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक सिर्फ एक ही अर्धशतक आया है और वह भी काफी धीमा था।  

विज्ञापन


विराट आईपीएल के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. वह पिछले 100 पारियों से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं। इसकी वजह से उनके ऊपर सवाल भी उठने लगे हैं और उनकी लगातार आलोचना भी हो रही है।  हालांकि, विराट को इन आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता है।  
विज्ञापन


आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और 12 मैचों में 216 रन ही बना पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने अपने प्रदर्शन और तीन बार गोल्डन डक होने पर कहा, "मेरे करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं बस मुस्कुरा देता हूं। मुझे लगता है कि खेल को मुझे जो दिखाना है, वह मुझे दिखा चुका है।"


कोहली ने कहा कि वह लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते और आलोचकों को हाशिये पर रखते हैं। उन्होंने कहा, "वे मेरी जगह नहीं ले सकते और जो मैं सोचता हूं, वैसा नहीं सोच सकते। उन पलों को नहीं जी सकते। मैं या तो टीवी की आवाज बंद कर देता हूं या उनकी बात पर ध्यान नहीं देता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed