फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Royal Challengers Bangalore wicketkeeper batsman Dinesh karthik Reprimanded For Breaching The Code Of Conduct

IPL 2022: लखनऊ के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक ने तोड़ा था आईपीएल का ये कानून, क्वॉलिफायर-2 मैच से ठीक पहले लगी फटकार

Fri, 27 May 2022 06:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 May 2022 06:04 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आईपीएल के आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। कार्तिक को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया।

विज्ञापन
IPL 2022: Royal Challengers Bangalore wicketkeeper batsman Dinesh karthik Reprimanded For Breaching The Code Of Conduct
दिनेश कार्तिक - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आईपीएल के आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। कार्तिक को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया। हालांकि, उनकी गलती के बारे में आईपीएल की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। 

विज्ञापन


आईपीएल की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "दिनेश कार्तिक को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल-1 का दोषी पाया गया है। उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है और इस मामले में मैच रेफरी की निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा जाएगा।"
विज्ञापन


दूसरे क्वॉलिफायर में बैंगलोर की राजस्थान से भिड़ंत
फाफ डुप्लेसी की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 14 रन से जीत हासिल की और अब दूसरे क्वॉलिफायर में उसकी टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। यहां जीतने वाली टीम गुजरात टाइटंस से फाइनल खेलेगी और हारने वाली टीम को बाहर होना पड़ेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक ने एलिमिनेटर मुकाबले में खेली अहम पारी
आरसीबी की तरफ से फिनिशर की भूमिका में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले कार्तिक ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में भी अहम पारी खेली। उन्होंने मैच में 23 गेंद में तेजी से 37 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। कार्तिक ने रजत पाटीदार (112*) के साथ मिलकर 41 गेंदों में 92 रन की अटूट साझेदारी की और बैंगलोर के स्कोर को 20 ओवर में 207/4 तक पहुंचाया था।


कार्तिक बने आरसीबी के स्टार फिनिशर 
आरसीबी की तरफ से खेल रहे दिनेश कार्तिक का बल्ला इस सीजन में खूब चल रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में अभी तक 15 मैच में 324 रन हैं। इस दौरान उनकी औसत 64.80 और स्ट्राइक रेट 187.28 की रही है। उन्होंने अकेले दम पर बैंगलोर को कई मैचों में जीत दिलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed