फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Ravindra Jadeja experiment failed now who will be the next captain of Chennai Super Kings after MS Dhoni

IPL 2022: जडेजा का प्रयोग असफल, अब कौन होगा महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्तान?

Wed, 04 May 2022 09:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 04 May 2022 09:31 AM IST
सार

टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी।

विज्ञापन
IPL 2022 Ravindra Jadeja experiment failed now who will be the next captain of Chennai Super Kings after MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह आईपीएल उतना शानदार नहीं रहा है। कप्तानी को लेकर टीम में उहापोह की स्थिति रही और प्रदर्शन भी खराब रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया। रवींद्र जडेजा को अगला कप्तान बनाया गया। उन्होंने 37 दिन बाद ही अपने पद को छोड़ने का फैसला किया। धोनी को फिर से टीम की कमान संभालनी पड़ी। अब सवाल यह उठता है कि कब धोनी ही चेन्नई की नैया पार लगाते रहेंगे? कब तक धोनी ही चेन्नई के कप्तान रहेंगे?
विज्ञापन


टीम नौ मैचों में तीन जीत के साथ अभी नौवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे पांच मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा नेट रनरेट को भी सुधारना होगा। टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की जिम्मेदारी अब फिर से धोनी के कंधों पर है। अगर टीम शीर्ष चार में नहीं रहती है तो 2020 के बाद यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सीजन होगा जब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में नहीं होगी।
विज्ञापन

IPL 2022 Ravindra Jadeja experiment failed now who will be the next captain of Chennai Super Kings after MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी कब तक रहेंगे कप्तान?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बतौर कप्तान वापसी करने वाले धोनी ने टॉस के दौरान कहा था, ''बिल्कुल, आप मुझे यलो जर्सी में ही देखेंगे, लेकिन वो जर्सी ये होगी या कोई और इस बारे में नहीं पता।'' धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। उन्हें टीम ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब सवाल उठता है कि धोनी कब तक खेलेंगे? माना जा रहा है कि धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलेंगे। तब तक टीम नए कप्तान की तलाश करेगी।

IPL 2022 Ravindra Jadeja experiment failed now who will be the next captain of Chennai Super Kings after MS Dhoni
रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
कौन हो सकता है अगला कप्तान?
रवींद्र जडेजा:
यह स्टार खिलाड़ी कप्तान के तौर पर फेल रहा है। आठ मैचों में टीम को सिर्फ दो जीत दिला सका। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों खराब रही। धोनी ने खुद इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा था कि जडेजा दबाव को नहीं झेल पाए। कप्तानी का असर उनके खेल पर दिख रहा था। अब इस बात की उम्मीद कम ही है कि जडेजा को दोबारा से चेन्नई कप्तान बनाने के बारे में सोचेगी।
विज्ञापन

IPL 2022 Ravindra Jadeja experiment failed now who will be the next captain of Chennai Super Kings after MS Dhoni
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
ड्वेन ब्रावो: धोनी के बाद ब्रावो ही टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की है। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि एक सीजन के लिए ब्रावो बेहतर विकल्प हो सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या चेन्नई की टीम अगले सीजन में ब्रावो को लेकर दांव खेलती है या नहीं। हालांकि, इस बात की उम्मीद कम ही है कि ब्रावो को कप्तान बनाया जाएगा। उनके खिलाफ उनका उम्र है। साथ ही फिटनेस की समस्या भी ब्रावो के साथ बनी रहती है।

IPL 2022 Ravindra Jadeja experiment failed now who will be the next captain of Chennai Super Kings after MS Dhoni
मोईन अली - फोटो : IPL/BCCI
मोईन अली: चेन्नई ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रिटेन भी किया था, लेकिन सीजन में मोईन अली का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। उन्होंने कुछ मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी भी की है। ऐसे में धोनी के बाद एक या दो सीजन के लिए मोईन बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

IPL 2022 Ravindra Jadeja experiment failed now who will be the next captain of Chennai Super Kings after MS Dhoni
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज गायकवाड़: टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी मिल सकती है। उनके साथ उनका उम्र भी है। धोनी की तरह ही ऋतुराज ठंडे दिमाग से सोचते हैं। उन्हें कभी भी दबाव में नहीं देखा गया है। खराब फॉर्म के बावजूद ऋतुराज परेशान नहीं हुए। उन्होंने लगातार मेहनत की और सनराइजर्स के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली। मौजूदा टीम में ऋतुराज ही धोनी के सही विकल्प दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed