{"_id":"623c362a3cc1e1227d4fa2a1","slug":"ipl-2022-ravindra-jadeja-appointed-as-a-new-captain-of-chennai-super-kings-replacing-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 के धोनी ने कप्तानी छोड़ी: IPL से दो दिन पहले CSK की कमान जडेजा को सौंपी, 14 साल में पहली बार टीम का कप्तान बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
40 के धोनी ने कप्तानी छोड़ी: IPL से दो दिन पहले CSK की कमान जडेजा को सौंपी, 14 साल में पहली बार टीम का कप्तान बदला
Thu, 24 Mar 2022 02:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:43 PM IST
सार
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनी थी। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 के शुरू होने में महज दो दिन का समय बाकी है लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
गत चैंपियन चेन्नई को 26 मार्च को कोलकाता के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले चार बार की चैंपियन सीएसके में यह एक बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके की तरफ से गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है। जडेजा जो 2012 से टीम का अहम हिस्सा हैं, वह सीएसके के सिर्फ तीसरे कप्तान हैं। धोनी इस सीजन और इसके आगे भी चेन्नई का हिस्सा बने रहेंगे।"
विज्ञापन
📑 Official Statement 📑#WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni @imjadeja
विज्ञापन विज्ञापन— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2022
सीएसके ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले धोनी-जडेजा समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में सबसे अधिक पैसे के साथ रिटेन किया था। लेकिन धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है।
धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते।
धोनी आईपीएल में अब तक सिर्फ स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले हैं। यह दूसरा मौका होगा जब धोनी किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे। जडेजा आखिरी कप्तान हो सकते हैं, जिनके नेतृत्व में धोनी आईपीएल मैच खेलेंगे। यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।