{"_id":"625bae0d9dbe02674d3109c4","slug":"ipl-2022-points-table-update-after-the-match-of-mi-vs-lsg-and-dc-vs-rcb-know-team-position-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: जीत के साथ लखनऊ और आरसीबी टॉप चार में पहुंचीं, पर्पल और ऑरेंज कैप की सूची में बदलाव, जानें अंक तालिका का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: जीत के साथ लखनऊ और आरसीबी टॉप चार में पहुंचीं, पर्पल और ऑरेंज कैप की सूची में बदलाव, जानें अंक तालिका का हाल
Sun, 17 Apr 2022 11:35 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:35 AM IST
सार
अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है, वहीं लखनऊ और बैंगलोर ने शुरुआती चार टीमों में जगह बना ली है।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में शनिवार के दिन दो मैच खेले गए और इन मैचों के नजीतों के चलते अंक तालिका में भारी बदलाव हुआ है। राजस्थान की टीम दूसरे पायदान से खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात के बाद अब आरसीबी और लखनऊ के पास भी आठ अंक हो गए हैं। वहीं दिल्ली की हालत इस सीजन लगातार खराब होती जा रही है। यह टीम सिर्फ चेन्नई और मुंबई से ऊपर आठवें पायदान पर है। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल इस सीजन भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं। वहीं पर्पल कैप के लिए कुलदीप और चहल के बीच कांटे की टक्कर है।
अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे है। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच हार चुकी है और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपना हर मैच जीतना होगा।
विज्ञापन
अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे है। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच हार चुकी है और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपना हर मैच जीतना होगा।
विज्ञापन
अंक तालिका की स्थिति
पांच में से चार मैच जीतने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। गुजरात के पास आठ अंक हैं। वहीं छह मैच के बाद लखनऊ और बैंगलोर के पास भी आठ अंक हो गए हैं। रन रेट के अधार पर गुजरात के बाद लखनऊ दूसरे और बैंगलोर तीसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम चौथे पायदान पर खिसक गई है। पंजाब पांचवें और कोलकाता छठे स्थान पर है। पांच मैच में छह अंक के साथ हैदराबाद सातवें स्थान पर है। दिल्ली की टीम आठवें चेन्नई नौवें और मुंबई आखिरी पायदान पर है।
| टीम | मैच खेले | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| गुजरात टाइटंस | 5 | 4 | 1 | 8 | 0.450 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 6 | 4 | 2 | 8 | 0.296 |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 6 | 4 | 2 | 8 | 0.142 |
| राजस्थान रॉयल्स | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.389 |
| पंजाब किंग्स | 5 | 3 | 2 | 6 | 0.239 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 6 | 3 | 3 | 6 | 0.223 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 3 | 2 | 6 | -0.196 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 2 | 3 | 4 | 0.219 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 1 | 4 | 2 | -0.745 |
| मुंबई इंडियंस | 6 | 0 | 6 | 0 | -1.048 |
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)
सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल इस साल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। राहुल ने 235 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
| खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोच्च स्कोर |
| जोस बटलर | 5 | 272 | 68.00 | 152.81 | 100 |
| लोकेश राहुल | 6 | 235 | 47.00 | 144.17 | 103* |
| हार्दिक पांड्या | 5 | 228 | 76.00 | 136.53 | 87* |
| क्विंटन डिकॉक | 6 | 212 | 35.33 | 136.77 | 80 |
| शिवम दुबे | 5 | 207 | 51.75 | 176.92 | 95* |
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)
पर्पल कैप को लेकर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत | इकॉनमी |
| युजवेंद्र चहल | 5 | 12 | 11.33 | 6.80 |
| कुलदीप यादव | 5 | 11 | 14.72 | 8.23 |
| आवेश खान | 6 | 11 | 17.09 | 8.29 |
| वनिंदू हसरंगा | 6 | 11 | 17.72 | 8.47 |
| टी नटराजन | 5 | 11 | 15.45 | 8.50 |