फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 MS Dhoni Chennai Super Kings will set up a training camp in Surat instead of Chennai

IPL 2022: मास्टरमाइंड धोनी की एक और चाल, चेन्नई में नहीं गुजरात के इस शहर में प्रैक्टिस करेगी सीएसके की टीम

Wed, 02 Mar 2022 10:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की चाल को समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। वे हमेशा कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे सामने वाला हैरान हो जाता है। चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार चेन्नई में ट्रेनिंग नहीं करेगी।

विज्ञापन
IPL 2022 MS Dhoni Chennai Super Kings will set up a training camp in Surat instead of Chennai
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की चाल को समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। वे हमेशा कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे सामने वाला हैरान हो जाता है। चेन्नई सुपरकिंग्स पिछले कुछ सीजन से सबसे पहले अभ्यास शुरू करने वाली टीम बनी हुई है। इसकी शुरुआत भी धोनी ने ही करवाई थी। आईपीएल के 15वें सीजन से पहले भी टीम के खिलाफ सबसे पहले कैंप में जाएंगे। हैरानी की बात है कि इस बार कैंप चेन्नई में नहीं बल्कि गुजरात के शहर सूरत में लगेगा।
विज्ञापन


जैसे ही बीसीसीआई ने महाराष्ट्र में आईपीएल 2022 के पूरे लीग चरण की पुष्टि की, धोनी और सीएसके ने अपने प्रशिक्षण शिविर को चेन्नई से सूरत स्थानांतरित करने का फैसला ले लिया। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लीग के 15वें सीजन की तैयारी के लिए 20 दिवसीय प्री-आईपीएल कैंप से गुजरेगी। कैंप दो मार्च से 22 मार्च तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन


सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम ने हाल ही में उसी मिट्टी के साथ पिचें बनाई हैं जो मुंबई में हैं। जैसे ही धोनी को इसके बारे में पता चला उन्होंने पूरी टीम के साथ सूरत में कैंप लगाने का फैसला ले लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया से सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट सचिव नैनेश देसाई ने कहा, “एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा और अन्य बड़े सितारे जैसे अभ्यास शिविर का हिस्सा होंगे। क्रिकेट फ्रैंचाइजी ने सूरत का चयन किया है, क्योंकि हमने उसी मिट्टी का उपयोग करके पिचों को बनाया है जैसा कि मुंबई में है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप के दौरान सभी खिलाड़ी सख्त बायो-बबल में होंगे। प्रशंसकों को अभ्यास सत्र देखने की अनुमति होगी। अभ्यास सत्र से खिलाड़ियों को आईपीएल के पहले एक-दूसरे से तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी। 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 से पहले खिलाड़ी किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में न आएं, इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग कैंप के लिए करीब 25-30 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, मेडिकल स्टाफ, मैनेजमेंट के सदस्य और नेट बॉलर सूरत जाएंगे।


सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत कॉन्ट्रैक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “खिलाड़ी और संबंधित कर्मचारी बायो-बबल नियमों का सख्ती से पालन करेंगे। वही नियम स्टेडियम प्रशासन के लिए भी लागू होगा। यह शहर के लिए गर्व की बात है कि हमें एक टीम की मेजबानी करने का मौका मिला है। चेन्नई सुपरकिंग्स में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई सितारे हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed