फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Mega Auction 2022 Preview, Players List: Shreyas Iyer, Shardul Thakur, Deepak Chahar, Rahul Chahar, Ishan Kishan May Get Higher Bid News in Hindi

IPL Auction 2022 Players: चार साल बाद दो नई टीमों के साथ मेगा ऑक्शन की वापसी, 600 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर

Sat, 12 Feb 2022 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Feb 2022 11:34 AM IST
सार

मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 590 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, 10 और खिलाड़ियों के नाम बाद में जोड़े गए। नीलामी में कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

विज्ञापन
IPL Mega Auction 2022 Preview, Players List: Shreyas Iyer, Shardul Thakur, Deepak Chahar, Rahul Chahar, Ishan Kishan May Get Higher Bid News in Hindi
आईपीएल नीलामी 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का दिन आ चुका है। आज दोपहर 12 बजे से मेगा ऑक्शन की शुरुआत होगी। चार साल बाद मेगा ऑक्शन की वापसी हो रही है। पिछली बार मेगा ऑक्शन  2018 में हुआ था, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम दो साल का बैन झेलने के बाद लीग में वापस आई थी।
विज्ञापन


2018 में 182 स्लॉट के लिए 13 देशों के 578 खिलाड़ियों को चुनने के लिए आठ टीमों ने बोली लगाई थी। वहीं, इस बार लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नई टीमें जुड़ी हैं। इस साल आईपीएल 10 टीमों के बीच खेली जाएगी।
विज्ञापन


आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 मेगा ऑक्शन में 578 में से 169 खिलाड़ी बिके
2018 मेगा ऑक्शन में 578 खिलाड़ियों में से केवल 169 खिलाड़ी ही बिके थे। उनमें 113 भारतीय और 56 विदेशी खिलाड़ी थे। 2018 मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें राजस्थान ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब यह देखना होगा कि इस बार ऑक्शन में कौन सा खिलाड़ी अच्छी राशि पाता है।

10 टीमों के पास कुल मिलाकर 217 स्लॉट खाली हैं। ऑक्शन में कितने भी भारतीय खिलाड़ी बिक सकते हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों के लिए 70 स्लॉट खाली हैं। एक फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इस बार 180 से 200 खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में बिक सकते हैं।

15 देशों के 590 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए
इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 15 देशों के 590 खिलाड़ियों को फाइनल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। नीलामी से ठीक एक दिन पहले 10 खिलाड़ियों के नाम जोड़े गए। इस तरह 600 खिलाड़ियों में से 229 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके (कैप्ड) हैं। वहीं, 344 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, यानी इन खिलाड़ियों को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। सात खिलाड़ी एसोसिएट देश (नेपाल, स्कॉटलैंड जैसे देश) से हैं। यह आईपीएल का 15वां संस्करण होगा। 

दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले 48 खिलाड़ी
48 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले हैं। इसमें 31 विदेशी और 17 भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं, 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) रुपये है। 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। बेस प्राइस का मतलब है कि इन खिलाड़ियों पर बोली की शुरुआत इसी राशि से होगी। नीलामी में 600 खिलाड़ियों में से 377 भारतीय और 223 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में भारत के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया (50) के हैं।
 

देश

ऑक्शन में
कितने खिलाड़ी

भारत 377

अफगानिस्तान

17

ऑस्ट्रेलिया

50

बांग्लादेश

5

इंग्लैंड

24

आयरलैंड

5

न्यूजीलैंड

24

दक्षिण अफ्रीका

33

श्रीलंका

23

वेस्टइंडीज

34

जिम्बाब्वे

1

नामीबिया

3

नेपाल

1

स्कॉटलैंड

2

यूएसए

1

IPL Mega Auction 2022 Preview, Players List: Shreyas Iyer, Shardul Thakur, Deepak Chahar, Rahul Chahar, Ishan Kishan May Get Higher Bid News in Hindi
आईपीएल 2022 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला
ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ी
ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं। इनमें से श्रेयस, ईशान, शार्दुल और दीपक चाहर पर बड़ी बोली लग सकती है।

दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले मार्की खिलाड़ी
डेविड वार्नर, अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डिकॉक, धवन, फाफ डुप्लेसिस, श्रेयस, कगिसो रबाडा और शमी उन खिलाड़ियों में हैं, जिनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इन्हें आईपीएल ने मार्की खिलाड़ी भी बताया है। मार्की ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनमें हर फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी होती है। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और वानिंदु हसारंगा जैसे विदेशी खिलाड़ी भी नीलामी में उतरेंगे।
 

फ्रेंचाइजी

पर्स में कितनी
रकम बची 
(करोड़ रुपये)

चेन्नई सुपर किंग्स

48

दिल्ली कैपिटल्स

47.5

कोलकाता नाइट राइडर्स

48

लखनऊ सुपर जाएंट्स

59

मुंबई इंडियंस

48

पंजाब किंग्स

72

राजस्थान रॉयल्स

62

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

57

सनराइजर्स हैदराबाद

68

गुजरात टाइटंस

52

अंडर-19 क्रिकेटर्स भी ऑक्शन में होंगे शामिल
इस बार ऑक्शन में अंडर-19 स्टार्स का तड़का भी लगेगा। अंडर-19 विश्व कप खेल रहे यश धुल, विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर भी ऑक्शन में उतरेंगे। इसके अलावा दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के भारतीय मूल के खिलाड़ी निवेथन राधाकृष्णन पर भी बोली लगेगी। देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल, क्रुणाल पांड्या, शाहरुख खान, दीपक हुड्डा और आवेश खान पर भी बड़ी बोली लगने की उम्मीद की जा रही है।

33 खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
10 टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आठ पुरानी टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि, दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ ने छह खिलाड़ियों को शामिल किया। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 2021 सीजन में 17 करोड़ रुपये ही मिलते थे। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है। वहीं, अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।

किस टीम ने किन खिलाड़ियों को कितने में किया रिटेन
  • मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (08 करोड़), कीरोन पोलार्ड (06 करोड़)।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली (15 करोड़) , ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (07 करोड़)।
  • चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (08 करोड़), ऋतुराज (06 करोड़)।
  • दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (09 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिज नोर्त्जे (6.5 करोड़)।
  • कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल (12 करोड़), वेंकटेश अय्यर (08 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (08 करोड़), सुनील नारायण (06 करोड़)।
  • राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (04 करोड़)।
  • पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (04 करोड़)।
  • सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन (14 करोड़), उमरान मलिक (04 करोड़), अब्दुल समद (04 करोड़)।
  • लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (04 करोड़)।
  • गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (08 करोड़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed