फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Match 27, DC vs RCB: Dinesh Karthik powerful knock and Hazlewood 3 wickets help royal challengers bangalore defeated delhi capitals

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शीर्ष चार में शामिल, कार्तिक-मैक्सवेल और हेजलवुड ने दिलाई जीत

Sat, 16 Apr 2022 11:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 16 Apr 2022 11:58 PM IST
सार

आईपीएल के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16 रन की शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 189 रन का बचाव किया और सीजन की चौथी विजय प्राप्त की।

विज्ञापन
IPL 2022: Match 27, DC vs RCB: Dinesh Karthik powerful knock and Hazlewood 3 wickets help royal challengers bangalore defeated delhi capitals
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

आईपीएल के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16 रन की शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 189 रन का बचाव किया और सीजन की चौथी विजय प्राप्त की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। उतार-चढ़ाव भरे में मैच में आखिरकार बैंगलोर की टीम ने बाजी मारी। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है। बैंगलोर की तरफ से दिनेश कार्तिक ने 66 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं मैक्सवेल ने 55 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में जो हेजलवुड ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। 

विज्ञापन


जीत का जश्न मनाते हुए आरसीबी के खिलाड़ी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 190 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने तेज शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने मिलकर 27 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की। पृथ्वी शॉ 13 गेंदों में 16 रन बनाकर सिराज की गेंद पर अनुज रावत को कैच थमा बैठे। इसके बाद वॉर्नर ने तेजी से रन बनाए और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह इसके बाद 38 गेंदों में 66 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अर्धशतकीय पारी के बाद डेविड वॉर्नर (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

वॉर्नर के आउट होने के बाद दिल्ली के विकेटों का पतन शुरू हुआ और उसने 21 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए। जोस हेजलवुड ने एक ही ओवर में ललित और पॉवेल को आउट किया। कप्तान ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और एक मजबूत साझेदारी बनानी शुरू की, लेकिन विराट ने पंत का एक हाथ से कैच पकड़ा और बैंगलोर की मैच में वापसी करा दी। इसके बाद दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।



हेजलवुड ने एक ओवर में लिए दो विकेट (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने तीसरे ही ओवर में 13 के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। फाफ डुप्लेसिस आठ तो अनुज रावत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ललित यादव की सटीक थ्रो पर कोहली (12) रन आउट हो गए। हालांकि इसके बाद मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ रन बनाए और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैक्सवेल को कुलदीप ने 55 के स्कोर पर आउट किया। 


मैक्सवेल ने खेली अर्धशतकीय पारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)

आरसीबी ने 12वें ओवर में 92 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे और मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन दिनेश कार्तिक और शाहबाज ने मिलकर छठे विकेट के लिए 97 रन की अटूट और मजबूत साझेदारी की और टीम के स्कोर को 189 रन तक पहुंचाया। कार्तिक 34 गेंदों में 66 और शाहबाज 21 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से शार्दुल-अक्षर-खलील और कुलदीप सभी ने एक-एक विकेट लिए।   

कार्तिक-शाहबाज ने की 97 रन की अटूट साझेदारी (फोटो क्रेडिट: IPL/BCCI)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed