फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Lucknow franchise appoints former Indian Cricketer Vijay Dahiya as assistant coach

IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को बनाया असिस्टेंट कोच, अपने कार्यकाल में केकेआर को जिता चुके हैं दो बार ट्रॉफी

Wed, 22 Dec 2021 12:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 22 Dec 2021 12:52 PM IST
सार

आईपीएल की नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने पूर्व क्रिकेटर विजय दहिया को सहायक कोच बनाया। विजय दहिया इससे पहले आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच रह चुके हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Lucknow franchise appoints former Indian Cricketer Vijay Dahiya as assistant coach
विजय दहिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ फ्रेंचाइजी आईपीएल 2022 को देखते हुए अपने कोचिंग स्टाफ को मजूबत करने में लगी है। आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का असिस्टेंट कोच बनाया है। बीते हफ्ते लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जिम्बॉब्वे के पूर्व कप्तान और धांसू बल्लेबाज एंडी फ्लावर को मुख्य कोच नियुक्त किया था। वहीं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के फ्रेंचाइजी ने मेंटोर की जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन


केकेआर के रह चुके हैं असिस्टेंट कोच

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले 48 वर्षीय पू्र्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश टीम के कोच हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के भी सहायक कोच रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान केकेआर ने दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का करिश्मा किया था। उस समय केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर थे। विजय दहिया ने दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग देने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए टैलेंट स्काउट के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन


विजय दहिया ने जताई खुशी

आईपीएल की नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किए  जाने पर विजय दहिया ने खुशी जताई।. उन्होंने अपने बयान में कहा, मुझे लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मौका देने के लिए मैं खुश और आभारी हूं। विजय दहिया भारत के लिए दो टेस्ट और 19 एकदिवसीय मैच खेले थे। लखनऊ टीम जो आरपीएसजी ग्रुप का हिस्सा है जिसने इससे पहले एंडी फ्लावर को टीम का हेड कोच और गौतम गंभीर को मेंटोर के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed