फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 LSG vs RR Analysis Lucknow Super Giants slipped once again in run chase against Rajasthan Royals KL Rahul Jos Buttler fail in batting

LSG vs RR Analysis: रनचेज में एक बार फिर लखनऊ की टीम फिसली, एक कैच छोड़ना पड़ा महंगा, जानें मैच के टर्निंग पॉइंट

Mon, 16 May 2022 07:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 16 May 2022 07:39 AM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम पहली बार इस सीजन में लगातार दो मैचों में हारी है। इससे पहले वह इकलौती टीम बची हुई थी जो लगातार दो मैचों में नहीं हारी थी। इस हार के दोषी बल्लेबाज और फील्डर हैं। शीर्ष क्रम फ्लॉप साबित हुआ। मध्यक्रम ने जिम्मेदारी नहीं उठाई।

विज्ञापन
IPL 2022 LSG vs RR Analysis Lucknow Super Giants slipped once again in run chase against Rajasthan Royals KL Rahul Jos Buttler fail in batting
मार्कस स्टोइनिस और युजवेंद्र चहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। रविवार (15 मई) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे हार मिली है। टीम रनचेज करने में एक बार फिर फिसल गई। इस सीजन में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात में से छह मैच जीते हैं। वहीं, रनचेज में उसका रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। टीम ने छह में से चार मैच गंवाए हैं। दो मुकाबलों में ही उसे रनचेज करते हुए जीत मिली है।
विज्ञापन


लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम पहली बार इस सीजन में लगातार दो मैचों में हारी है। इससे पहले वह इकलौती टीम बची हुई थी जो लगातार दो मैचों में नहीं हारी थी। इस हार के दोषी बल्लेबाज और फील्डर हैं। शीर्ष क्रम फ्लॉप साबित हुआ। मध्यक्रम ने जिम्मेदारी नहीं उठाई। वहीं, निचले क्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन नहीं बनाए। राजस्थान को यह जीत उसके गेंदबाजों ने दिलाई। बल्लेबाजों ने ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं किया था, लेकिन ट्रेंट बोल्ट के नेतृत्व में गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

IPL 2022 LSG vs RR Analysis Lucknow Super Giants slipped once again in run chase against Rajasthan Royals KL Rahul Jos Buttler fail in batting
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
मैच में टर्निंग पॉइंट्स
यशस्वी जायसवाल को मिला जीवनदान:
राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल को पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। उन्होंने आवेश खान की शॉर्ट गेंद को शॉर्ट फाइन लेग के क्षेत्र में पुल कर दिया। वहां पर मोहसिन खान खड़े थे, लेकिन वो आसान कैच नहीं ले सके। यशस्वी उस समय 13 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने उसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 29 गेंद पर 41 रन ठोक दिए। इस दौरान छह चौके और एक छक्का लगाया। यशस्वी की बल्लेबाजी ने राजस्थान के लिए मजबूत नींव तैयार की। इसका फायदा टीम को मिला।

बोल्ट-अश्विन की बल्लेबाजी: 152 रन पर राजस्थान के आठ विकेट गिर गए थे। अश्विन और बोल्ट क्रीज पर थे। लग रहा था कि दो ओवरों में टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी और राजस्थान मुश्किल से 165 तक पहुंच पाएगी। यहां से अश्विन और बोल्ट ने कमान संभाली। दोनों ने टीम के लिए अंत में उपयोगी रन बनाए। बोल्ट ने नौ गेंद पर 17 और अश्विन ने सात गेंद पर 10 रन बनाए। यही रन अंत में लखनऊ की टीम पर भारी पड़ गए।

बोल्ट ने एक ओवर में झटके दो विकेट: लखनऊ के दो बल्लेबाजों को बोल्ट ने एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। दो ओवर में 15 रन बन जाने के बाद तीसरा ओवर लेकर बोल्ट आए। उन्होंने पहली गेंद पर क्विंटन डिकॉक को जेम्स नीशम के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली ही गेंद पर आयुष बदोनी को एलबीडब्ल्यू कर दिया। बदोनी खाता भी नहीं खोल पाए। बोल्ट की इन-स्विंगर पर बड़े से बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट जाते हैं। युवा बदोनी के लिए भी यह गेंद खतरनाक साबित हुई।

IPL 2022 LSG vs RR Analysis Lucknow Super Giants slipped once again in run chase against Rajasthan Royals KL Rahul Jos Buttler fail in batting
संजू सैमसन और केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का प्रदर्शन
इस मैच में संजू सैमसन ने बाजी मारी। उन्होंने 24 गेंद पर तेजी से 32 रन बनाए। इस दौरान छह चौके उनके बल्ले से निकले। सैमसन ने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उन्होंने फील्डिंग के दौरान कप्तानी में कमाल किया। अपने पांच गेंदबाजों का ही सही से इस्तेमाल किया और लखनऊ की टीम को जीतने से रोका। दूसरी ओर, राहुल ने आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद राजस्थान को 178 रन तक पहुंचने से नहीं रोक सके। वहीं, राहुल बल्लेबाजी में भी फेल रहे। 19 गेंद पर 10 रन ही बना सके।
विज्ञापन

IPL 2022 LSG vs RR Analysis Lucknow Super Giants slipped once again in run chase against Rajasthan Royals KL Rahul Jos Buttler fail in batting
गेंदबाजी के दौरान ट्रेंट बोल्ट - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए मैच में क्या-क्या हुआ
सकारात्मक पक्ष:
बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी पारियां खेलीं। रियान पराग, जेम्स नीशम, अश्विन और बोल्ट ने उपयोगी रन बनाए। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल को छोड़कर सबने अच्छा प्रदर्शन किया। बोल्ट ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 32 रन ही दिए। उन्हें भी दो सफलता मिली। अश्विन ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। वहीं, ओबेड मैकॉय ने चार ओवर में 35 रन पर दो विकेट झटके।

नकारात्मक पक्ष: इस सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर फेल रहे। दो रन के निजी स्कोर पर उन्हें आवेश खान ने बोल्ड कर दिया। रियान पराग और जेम्स नीशम ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन नहीं बनाए। क्रीज पर टिकने के बाद उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल काफी महंगे साबित हुए उन्होंने चार ओवर में 42 रन दे दिए।

IPL 2022 LSG vs RR Analysis Lucknow Super Giants slipped once again in run chase against Rajasthan Royals KL Rahul Jos Buttler fail in batting
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए मैच में क्या-क्या हुआ
सकारात्मक पक्ष:
गेंदबाजी में आवेश खान ने तीन ओवर में सिर्फ 20 रन दिए। वहीं, जेसन होल्डर ने दो ओवर में 12 रन ही दिए। दोनों को एक-एक सफलता हासिल हुई। रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकटे लिए। पार्टटाइम गेंदबाज आयुष बदोनी ने एक ओवर में पांच रन दिए और यशस्वी जायसवाल का बड़ा विकेट लिया। बल्लेबाजी में दीपक हुड्डा ने एक बार फिर से प्रभावित किया। उन्होंने 39 गेंद पर 59 रन बनाए। अपनी पारी में हुड्डा ने पांच चौके और दो छक्के लगाए।

नकारात्मक पक्ष: केएल राहुल ने गेंदबाजों का सही से इस्तेमाल नहीं किया। उन्हें आठ गेंदबाजों से गेंदबाजी करानी पड़ी। इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहसिन खान, दुष्मंथा चमीरा और मार्कस स्टोइनिस महंगे साबित हुए। मोहसिन ने चार ओवर 43, चमीरा ने तीन ओवर में 35 और स्टोइनिस ने एक ओवर में 15 रन लुटाए। बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक, राहुल, बदोनी, जेसन होल्डर नहीं चले। क्रुणाल पांड्या ने 23 गेंद पर 25 रन बनाए, लेकिन अहम मौके पर आउट हो गए। स्टोइनिस ने 17 गेंद पर 27 रन जरूर बनाए, लेकिन काफी देर तक वो धीमी बल्लेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed