फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Jasprit Bumrah became first Indian fast bowler to take 250 T20 Wickets| MI vs SRH IPL Match

IPL 2022: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इस मामले में पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने, अश्विन से हैं पीछे

Wed, 18 May 2022 02:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 May 2022 02:18 PM IST
सार

टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में बुमराह रविचंद्रन अश्विन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन के नाम टी-20 में 274 विकेट हैं। वहीं, ड्वेन ब्रावो 587 विकेट के साथ वर्ल्ड लिस्ट में टॉप पर हैं।

विज्ञापन
IPL 2022: Jasprit Bumrah became  first Indian fast bowler to take 250 T20 Wickets| MI vs SRH IPL Match
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2022 में मंगलवार को बुमराह ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट झटका। उन्होंने हैदराबाद की पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड किया। इस विकेट के साथ ही बुमराह ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
विज्ञापन


बुमराह टी-20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लीग क्रिकेट को मिलाकर कुल 206 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 21.63 की औसत से 250 विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह की इकोनॉमी 7.02 की रही है। 10 रन देकर पांच विकेट टी-20 में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। यह रिकॉर्ड उन्होंने इसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।
विज्ञापन


तेज गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 223 टी-20 विकेट लिए हैं। जयदेव उनादकट 201 विकेट के साथ तीसरे और विनय कुमार 194 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। इरफान पठान 173 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं। ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में बुमराह रविचंद्रन अश्विन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन के नाम टी-20 में 274 विकेट हैं। वहीं, ड्वेन ब्रावो 587 विकेट के साथ वर्ल्ड लिस्ट में टॉप पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 193 का स्कोर बनाया। प्रियम गर्ग ने 26 गेंदों पर 42 रन और राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी। प्रियम गर्ग ने 26 गेंदों पर 42 रन और राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 48 रन और ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 18 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed