फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 I would scan my brain to check mental strength if I wake up as Cristiano Ronaldo, says Virat Kohli

IPL 2022: अगर कोहली कभी रोनाल्डो बनकर उठेंगे तो क्या करेंगे? पूर्व कप्तान विराट ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 05 Apr 2022 10:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 05 Apr 2022 10:27 AM IST
सार

दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना आदर्श मानते हैं और उनके बड़े प्रशंसक हैं। वह रोनाल्डो की फिटनेस और उनके खेल के प्रति समर्पण के कायल हैं और अकसर उसका खुद भी अनुसरण करते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 I would scan my brain to check mental strength if I wake up as Cristiano Ronaldo, says Virat Kohli
रोनाल्डो और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना आदर्श मानते हैं और उनके बड़े प्रशंसक हैं। वह रोनाल्डो की फिटनेस और उनके खेल के प्रति समर्पण के कायल हैं और अकसर उसका खुद भी अनुसरण करते हैं। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक फोटोशूट इवेंट के दौरान स्टार फुटबॉलर को लेकर अपने दिल की बात बताई।

विज्ञापन


आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट ने कहा है कि अगर वो किसी दिन रोनाल्डो बनकर उठते हैं तो सबसे पहले अपने दिमाग को स्कैन करेंगे। कोहली से जब यह पूछा गया कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है और अगर वो एक दिन उनकी तरह बनकर उठेंगे तो क्या करेंगे, इसपर पूर्व भारतीय कप्तान ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया और कहा, "मैं अपने दिमाग को स्कैन करूंगा (अगर रोनाल्डो बन गया तो) और देखूंगा कि इतनी मानसिक मजबूती कहां से आती है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने बैंगलोर की टीम में दिल तोड़ने वाले क्षण और सबसे यादगार लम्हे पर भी बात की। कोहली ने दिल तोड़ने वाले लम्हे पर कहा, "आईपीएल फाइनल 2016 और उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल।"


कोहली 2016 सत्र में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने आईपीएल के 16 मैच में 81.08 के औसत से 973 रन बनाए जो एक सत्र में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है।

सबसे यादगार लम्हे के रूप में उन्होंने आईपीएल 2016 का गुजरात लायंस के खिलाफ क्वालीफायर एक को चुना। वीडियो में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कप्तान फाफ डुप्लेसी भी थे जिन्होंने रोजर फेडरर को अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed