फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 I sincerely wish that Yuzvendra Chahal gets the Purple Cap says kuldeep yadav

IPL 2022: कुलदीप यादव ने युजवेंद्र चहल को बताया बड़ा भाई, कहा- दिल से चाहता हूं कि वह पर्पल कैप जीते

Sun, 01 May 2022 06:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 May 2022 06:45 PM IST
सार

आईपीएल के मौजूदा सीजन में भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में हैं। दोनों खिलाड़ी इस बार पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) के प्रबल दावेदार हैं और हर मैच में लगातार विकेट हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 I sincerely wish that Yuzvendra Chahal gets the Purple Cap says kuldeep yadav
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के मौजूदा सीजन में भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में हैं। दोनों खिलाड़ी इस बार पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) के प्रबल दावेदार हैं और हर मैच में लगातार विकेट हासिल कर रहे हैं। पिछले सीजन में गेंद से संघर्ष करने और आलोचनाओं का सामना करने वाली कुलचा (कुलदीप-चहल) की जोड़ी ने इस बार सभी के सामने अपना लोहा मनवाया है।  

विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चार विकेट झटकने के बाद कुलदीप यादव ने कहा कि उनके और चहल के बीच किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने युजवेंद्र के बारे में बात करते हुए कहा, "वह मेरे बड़े भाई की तरह है और उसने मेरा बहुत हौसला बढ़ाया है।" 
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस सीजन में खेल रहे कुलदीप ने कहा, "मैं जब चोटिल था तब वह मुझसे निरंतर बात करता रहता था। मैं चाहता हूं कि वह पर्पल कैप जीते।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप के लिए पिछले दो सीजन बेहद निराशाजनक रहे थे। उन्होंने 2020 में पांच मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था और उसके बाद प्लेइंग XI से बाहर कर दिए गए थे। इसके बाद 2021 वह पहले चरण में प्लेइंग XI से बाहर रहे थे और इसके बाद चोट की वजह से बाहर हो गए। कुलदीप को इस सीजन में मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ की मोटी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा। बाएं हाथ के 27 वर्षीय स्पिन गेंदबाज इस सीजन में 17 विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed