फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Full List Of Retained Players and Draft Picks check rohit sharma ms dhoni virat kohli and kl rahul salary

IPL Auction 2022: नीलामी से पहले इन टीमों में जा चुके हैं 33 खिलाड़ी, देखें धोनी, रोहित शर्मा, राहुल और कोहली की कीमत

Sat, 12 Feb 2022 08:06 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Feb 2022 08:06 AM IST
सार

आईपीएल के शुरुआत आठ टीमों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया। दो नई टीमों गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ड्रॉफ्ट के जरिए तीन-तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

विज्ञापन
IPL 2022 Full List Of Retained Players and Draft Picks check rohit sharma ms dhoni virat kohli and kl rahul salary
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी से पहले के लिए 10 टीमों ने कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं, आईपीएल की दो नई टीमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ड्रॉफ्ट के जरिए तीन-तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन


गुजरात और लखनऊ की टीमें पहली बार आईपीएल में खेलेंगी। उन्हें पिछले साल 25 अक्टूबर को आईपीएल में शामिल किया गया था। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स को सीवीसी कैपिटल्स ने 10 साल के 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन


तीन खिलाड़ी 16 करोड़ रुपये में हुए थे रिटेन, बाद में राहुल निकले आगे
नीलामी की तारीखों की घोषणा से पहले 30 नवंबर को आईपीएल की आठ टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया था। रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस और रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16-16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, जब ड्रॉफ्ट खिलाड़ियों के नाम की घोषणा हुई तो केएल राहुल सबसे आगे निकल गए। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 17 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली-धोनी ने अपनी कीमत में करवाई कटौती
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी सैलरी में कटौती करवाई। इससे दोनों टीमों को दूसरे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में आसानी हुई। धोनी को पिछले साल सैलरी के तौर पर 15 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार उन्होंने तीन करोड़ कम लिए हैं। उन्होंने 12 करोड़ रुपये में चेन्नई के साथ करार किया है। वहीं, कोहली को दो करोड़ का नुकसान हुआ। विराट की सैलरी पिछले साल 17 करोड़ रुपये थी। इस बार उन्होंने 15 करोड़ रुपये में टीम के साथ करार किया।

आईपीएल 2022 के लिए रिटेन होने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी फ्रेंचाइजी कीमत (करोड़ रुपये में)
रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स 16
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स 12
मोईन अली चेन्नई सुपरकिंग्स 8
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स 6
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स 16
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स 9
पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स 7.50
एनरिच नोर्त्जे  दिल्ली कैपिटल्स 6.50
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइटराइडर्स 12
वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइटराइडर्स 8
वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइटराइडर्स 8
सुनील नरेन कोलकाता नाइटराइडर्स 6
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 16
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस 12
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस 8
कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस 6
मयंक अग्रवाल   पंजाब किंग्स 12
अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स 4
संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 14
जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 10
यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स 4
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 15
ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11
मोहम्मद सिराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7
केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद 14
अब्दुल समद सनराइजर्स हैदराबाद 4
उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद 4

ड्राफ्ट के जरिए दो टीमों ने छह खिलाड़ियों पर लगाया दांव
खिलाड़ी फ्रेंचाइजी कीमत (करोड़ रुपये में)
केएल राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स 17
मार्कस स्टोइनिस लखनऊ सुपर जाएंट्स 9.2
रवि बिश्नोई लखनऊ सुपर जाएंट्स 4
हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटन्स 15
राशिद खान गुजरात टाइटन्स 15
शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स 8
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed