फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Fan runs towards Virat Kohli at Eden Gardens, RCB players could not control his laugh seeing security man reaction, video viral

IPL 2022: बीच मैदान में विराट से मिलने पहुंचा फैन, पुलिसवाले की हरकत देखकर हंसी नहीं रोक पाए कोहली, देखें वायरल वीडियो

Thu, 26 May 2022 06:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 May 2022 06:03 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक कड़ी टक्कर देखने का मिली। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में जमकर रन बने और छक्के-चौके भी खूब लगे और फैंस ने भी इसका भरपूर मजा लिया। इसी बीच एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान पर पहुंच गया और विराट कोहली की तरफ भागने लगा। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बीच में पकड़ के मैदान से बाहर किया।

विज्ञापन
IPL 2022: Fan runs towards Virat Kohli at Eden Gardens, RCB players could not control his laugh seeing security man reaction, video viral
आईपीएल एलिमिनेटर के दौरान विराट कोहली - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एक कड़ी टक्कर देखने का मिली। कोलकाता के ईडेन गार्डे्स स्टेडियम में खेले गए मैच में बैंगलोर की टीम ने आखिरी ओवर में बाजी अपने नाम की। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मैच में बैंगलोर के अनकैप्ड खिलाड़ी रजत पाटीदार ने तूफानी शतक लगाया। जबकि गेंदबाजी में जोस हेजलवुड और हर्षल पटेल ने आखिरी के ओवरों में आरसीबी की जीत सुनिश्चित की। 

विज्ञापन


दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में जमकर रन बने और दोनों टीमों ने मिलकर 400 रन बनाए। इस दौरान छक्के-चौके भी खूब लगे और फैंस ने भी इसका भरपूर मजा लिया। इसी बीच एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान पर पहुंच गया और विराट कोहली की तरफ भागने लगा। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बीच में पकड़ के मैदान से बाहर किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसन यह पूरी घटना दूसरी पारी में हुई जब लखनऊ की टीम बैंगलोर के 208 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। विराट कोहली भी बाउंड्री के पास फिल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक फैन बीच मैदान में घुस गया और विराट की तरफ जाने लगा। कोहली भी उससे बचकर भागने लगे। तभी वहां मौजूद पुलिसवाले तेजी से दौड़ते हुए उस व्यक्ति के पास पहुंचे और उसे कंधे पर टांग कर मैदान से बाहर किया। यह देखकर विराट भी हैरान रह गए और अपनी हंसी नहीं रोक पाया। उन्होंनें स्टैंड्स की तरफ देखते हुए पुलिसवाले की नकल भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed