फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Dale steyn can become Sunrisers hyderabad Bowling coach

IPL 2022: हैदराबाद के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं डेल स्टेन, जानिए कैसा होगा सनराइजर्स का पूरा कोचिंग स्टाफ

Thu, 16 Dec 2021 02:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 02:43 PM IST
सार

डेल स्टेन को सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है। वो टीम के मुख्य कोच टॉम मूडी के साथ मिलकर काम करेंगे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हेमंग बधानी भी हैदराबाद के साथ जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Dale steyn can become Sunrisers hyderabad Bowling coach
डेल स्टेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पूर्व दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त कर सकती है। स्टेन और हैदराबाद के अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है और अगले हफ्ते तक फ्रेंचाइजी इस बारे में कोई आधिकारिक एलान कर सकती है। 95 आईपीएल मैच खेलने वाले स्टेन क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अगस्त के महीने में ही सभी तरह की लीग से संन्यास लिया है। 
विज्ञापन


क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक स्टेन ने 93 टेस्ट में 439 विकेट अपने नाम किए हैं। टेस्ट में उनका औसत 22.95 का रहा है। हैदराबाद में स्टेन टॉम मूडी के साथ काम करेंगे। मूडी इस सीजन से टीम के मुख्य कोच होंगे। वो ट्रेवर बेलिस की जगह लेंगे, जिन्होंने कुछ समय पहले ही हैदराबाद के साथ अपना करार खत्म किया है। इसके अलावा पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हेमंग बधानी भी हैदराबाद के साथ जुड़ सकते हैं। बधानी ने तमिनलाडु के लिए काफी क्रिकेट खेला था। 
विज्ञापन


कैसा रहा स्टेन का करियर
डेल स्टेन ने 125 वनडे मैचों में 196 विकेट अपने नाम किए और 47 टी-20 मैचों में 64 विकेट निकाले। आईपीएल में उन्होंने डेक्कन चार्जस, गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 97 विकेट अपने नाम किए। क्रिकबज की खबर के अनुसार फ्रेंचाइजी और स्टेन के बीच बातचीत हो चुकी है। जल्द ही इस बारे में कोई आधिकारिक एलान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेवर बेलिस, हैडिन और लक्ष्मण ने छोड़ा हैदराबाद का साथ 
सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस, बल्लेबाजी कोच ब्रेड हैडिन और मेंटर वीवीएस लक्ष्मण टीम का साथ छोड़ चुके हैं। इसके बाद उन्हें नए कोचिंग स्टाफ की जरूरत थी। अब टॉम मूडी, डेल स्टेन और बधानी हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed