{"_id":"62812f163503790ac82ffe49","slug":"ipl-2022-csk-vs-gt-who-is-matheesha-pathirana-csk-junior-malinga-take-shubman-gill-wicket-on-his-first-delivery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: 'बेबी मलिंगा' ने आते ही दिखाया अपना जलवा, डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले श्रीलंकाई बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: 'बेबी मलिंगा' ने आते ही दिखाया अपना जलवा, डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले श्रीलंकाई बने
Sun, 15 May 2022 10:57 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 15 May 2022 10:57 PM IST
सार
श्रीलंका मथीशा पथिराना को चेन्नई ने एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। उन्हें अपने ही देश के महेश तीक्षणा की जगह खेलने का मौका मिला। पथिराना ने निराश नहीं किया है।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स को फिर से हार मिली है। गुजरात ने उसे दूसरी बार सीजन में हराया है। रविवार (15 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने टीम में चार बदलाव किए। रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो और महेश तीक्षणा को बाहर किया गया। प्रशांत सोलंकी और मथीशा पथिराना को डेब्यू करने का मौका मिला। जगदीशन और सैंटनर की वापसी हुई।
श्रीलंका मथीशा पथिराना को चेन्नई ने एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। उन्हें अपने ही देश के महेश तीक्षणा की जगह खेलने का मौका मिला। पथिराना ने निराश नहीं किया है। उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल को उन्होंने एलबीडब्यू कर दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज दिया। पांड्या सात रन बनाकर शिवम दुबे को कैच थमा बैठे।
पथिराना ने बनाया रिकॉर्ड
पथिराना डेब्यू मैच में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज बने। उनसे पहले पांच भारतीय और तीन विदेशी गेंदबाजों ने ऐसा किया था। विदेशियों में ऑस्ट्रेलिया के शेन हारवूड, दक्षिण अफ्रीका के चार्ल लैंगवेल्ट और वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ शामिल हैं। पथिराना आईपीएल डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले श्रीलंका के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज
कौन हैं पथिराना?
19 साल 148 दिन के पथिराना का जन्म श्रीलंका के कैंडी में हुआ था। उन्होंने अभी तक एक भी प्रथम श्रेणी मैच में हिस्सा नहीं लिया है। पथिराना श्रीलंका के खिलाफ इस साल आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे। इस साल आईपीएल नीलामी में उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये थे। उस समय पथिराना को किसी ने नहीं खरीदा था। बाद में चेन्नई ने मिल्ने के चोटिल होने के बाद उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

| गेंदबाज | टीम | खिलाफ | बल्लेबाज | साल |
| ईशांत शर्मा | कोलकाता | आरसीबी | राहुल द्रविड़ | 2008 |
| विल्किन मोटा | पंजाब | चेन्नई | सुरेश रैना | 2008 |
| शेन हारवूड | राजस्थान | दिल्ली | अजहर बिलखिया | 2009 |
| अमित सिंह | राजस्थान | पंजाब | सन्नी सोहल | 2009 |
| चार्ल लैंगवेल्ट | कोलकाता | राजस्थान | रॉब क्वीनी | 2009 |
| अली मुर्तजा | मुंबई | राजस्थान | नमन ओझा | 2010 |
| टीपी सुधिंद्र | डेक्कन चार्जर्स | चेन्नई | फाफ डुप्लेसिस | 2012 |
| अल्जारी जोसेफ | मुंबई | हैदराबाद | डेविड वॉर्नर | 2019 |
| मथीशा पथिराना | चेन्नई | गुजरात टाइटंस | शुभमन गिल | 2022 |