{"_id":"626e9242dba10a37887c823c","slug":"ipl-2022-csk-captaincy-sunil-gavaskar-happy-for-ms-dhoni-comeback-as-captain-of-chennai-superkings-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSK Captaincy: महेंद्र सिंह धोनी को फिर से चेन्नई का कप्तान बनाए जाने पर खुश हैं सुनील गावस्कर, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK Captaincy: महेंद्र सिंह धोनी को फिर से चेन्नई का कप्तान बनाए जाने पर खुश हैं सुनील गावस्कर, जानें क्या कहा
Sun, 01 May 2022 07:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 01 May 2022 07:29 PM IST
सार
धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ी थी और जडेजा को कमान सौंपी गई थी। 37 दिन बाद ही चेन्नई को फिर से कप्तान बदलना पड़ा। धोनी को फिर से कप्तान बनाए जाने पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को फिर से टीम का कप्तान बना दिया है। शनिवार (30 अप्रैल) को रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। वो अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ी थी और जडेजा को कमान सौंपी गई थी। 37 दिन बाद ही चेन्नई को फिर से कप्तान बदलना पड़ा। धोनी को फिर से कप्तान बनाए जाने पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काफी खुश हैं।
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, ''यह निर्णय टीम के लिए अच्छा होगा। उनका मानना है कि मैदान पर अब जल्दी से फैसले होंगे। उन्होंने बताया कि जडेजा कुछ फैसलों के लिए धोनी से सलाह ले रहे थे, लेकिन अब धोनी सीधे फैसले लेंगे।'' चेन्नई के सभी मैचों में जडेजा को फील्डिंग लगाते समय और गेंदबाजी में बदलाव के समय धोनी से बात करते हुए देखा गया।
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को हुए मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर गावस्कर से पूछा गया कि क्या कप्तानी में बदलाव असर चेन्नई की टीम पर देखने को मिलेगा? इस पर गावस्कर ने कहा, "गेंदबाजी में बदलाव और फील्डिंग लगाने के मामले में बहुत कुछ बदल जाएगा। हालांकि, धोनी टीम इंडिया के लिए भी ऐसा कर रहे थे जब वे कप्तान नहीं थे। मुझे लगता है कि सबसे बड़ा बदलाव बल्लेबाजी क्रम में होगा।''
विज्ञापन
गावस्कर ने आगे कहा, ''कई बार ऐसा होता होगा कि जडेजा कुछ करना चाहते होंगे और फिर सोचते होंगे कि धोनी होते तो क्या करते। फिर वो धोनी के पास जाते होंगे और अपने फैसले के बारे में पूछते होंगे। अब ऐसा नहीं होगा। एक खिलाड़ी सीधे फैसले लेगा।"
धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच जीते। जडेजा ने खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 92 गेंदों का सामना किया है और 112 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 121.7 का रहा है। गेंदबाजी में भी जडेजा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 8.19 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए।