फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Big blow to Sunrisers Hyderabad injured Washington Sundar may be out for two matches

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, चोटिल वाशिंगटन सुंदर दो मैचों के लिए हो सकते हैं बाहर

Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी ने कहा है कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हाथ में चोट लगने के कारण टीम के आगामी दो मैचों से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Big blow to Sunrisers Hyderabad injured Washington Sundar may be out for two matches
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी ने कहा है कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हाथ में चोट लगने के कारण टीम के आगामी दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। सोमवार रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में सनराइजर्स ने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद कप्तान केन विलियम्सन के अर्धशतक से गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया।  
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 163 रन का लक्ष्य दिया लेकिन हैदराबाद टीम ने पांच गेंद शेष रहते आसान जीत दर्ज की। मैच के दौरान वाशिंगटन चोटिल हो गए और अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं कर पाए। उन्होंने पावर प्ले में दो ओवर सहित कुल तीन ओवर में सिर्फ 14 रन दिए लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला। 
विज्ञापन


मुख्य कोच मूडी ने कहा, ‘वाशिंगटन के दाएं हाथ में अंगूठे और पहली अंगुली के बीच चोट लगी है। अगले दो से तीन दिन तक हम उनकी चोट पर नजर रखेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह बड़ी चोट नहीं होगी। उम्मीद करता हूं कि इसे ठीक होने में एक हफ्ते के आसपास का समय लगेगा।’ सनराइजर्स को अपने अगले दो मैच में शुक्रवार और रविवार को क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स से भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed