फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar most wickets in Powerplay broke Zaheer Khan and Sandeep Sharma record

IPL 2022: पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार जैसा कोई नहीं, जहीर खान और संदीप शर्मा का यह रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 17 Apr 2022 07:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Apr 2022 07:19 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए यह आईपीएल अब तक खास नहीं रहा था। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे। भुवनेश्वर  पंजाब के खिलाफ अपने पुराने रंग में दिखे।

विज्ञापन
IPL 2022 Bhuvneshwar Kumar most wickets in Powerplay broke Zaheer Khan and Sandeep Sharma record
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए यह आईपीएल अब तक खास नहीं रहा था। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले पांच मैचों में पांच विकेट लिए थे। भुवनेश्वर  पंजाब के खिलाफ अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने रविवार (17 अप्रैल) को शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए। भुवनेश्वर ने पहले शिखर धवन को आउट किया। इसके बाद शाहरुख खान और लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया। इस दौरान सनराइजर्स के इस गेंदबाज ने दो गेंदबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके अलावा भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपने 150 विकेट भी पूरे किए।
विज्ञापन


भुवनेश्वर आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने जहीर खान और संदीप शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भुवनेश्वर के पावरप्ले में 53 विकेट हो गए। वहीं, जहीर खान और संदीप शर्मा के नाम 52-52 विकेट हैं। जहीर ने संन्यास ले लिया है तो भुवनेश्वर को संदीप से टक्कर मिलेगी। उनके पीछे धवल कुलकर्णी और कोलकाता नाइटराइडर्स के उमेश यादव भी हैं।
विज्ञापन


पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज विकेट
भुवनेश्वर कुमार 53
जहीर खान 52
संदीप शर्मा 52
उमेश यादव 51
धवल कुलकर्णी 44

पंजाब के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में पंजाब को पहला झटका दिया। उन्होंने धवन (आठ रन) को मार्को यानसेन को हाथों कैच कराया। धवन के बाद प्रभसिमरन सिंह 14 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर आउट हो गए। जॉनी बेयरस्टो को 12 रन के निजी स्कोर पर जे सुचित ने आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


61 रन पर चार विकेट गिरने के बाद शाहरुख खान और लियाम लिविंगस्टन ने पांचवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। शाहरुख खान 28 गेंद पर 26 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुए। भुवनेश्वर ने उनके बाद लिविंगस्टन को आउट किया। लिविंगस्टन ने 33 गेंद पर 60 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और चार छक्के लगाए। इसके बाद उमरान मलिक ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर पंजाब को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने ओडियन स्मिथ, राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को आउट किया। अर्शदीप सिंह रनआउट हुए। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed