फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 BCCI President Sourav Ganguly Comment On Virat Kohli and Rohit Sharma Poor Form In IPL 2022

IPL 2022: 'पता नहीं विराट के मन में क्या चलता है', कोहली के खराब फॉर्म पर सौरव गांगुली का बयान

Fri, 29 Apr 2022 04:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 29 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

कोहली ने नौ मैचों में 16 की औसत से सिर्फ 128 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने आठ मैचों में 153 रनों का योगदान दिया है। इस दौरान उनका औसत 19.13 का रहा है। विराट की तरह रोहित के बल्ले से भी अर्धशतक नहीं निकला है।

विज्ञापन
IPL 2022 BCCI President Sourav Ganguly Comment On Virat Kohli and Rohit Sharma Poor Form In IPL 2022
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म में चल रहे हैं। कोहली ने नौ पारियों में अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उनके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का भी बल्ला अब तक नहीं चला है। दोनों के खराब फॉर्म पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी राय रखी है। 
विज्ञापन


गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा, ''दोनों महान खिलाड़ी हैं और मुझे यकीन है कि जल्द ही फॉर्म में वापस आ जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि उनके बल्ले से जल्द ही रन बनने शुरू हो जाएंगे। मुझे नहीं पता कि विराट कोहली के दिमाग में क्या चल रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वह फॉर्म फिर से हासिल करेंगे और कुछ अच्छे रन बनाएंगे। वह एक महान खिलाड़ी है।"
विज्ञापन


कोहली ने नौ मैचों में 16 की औसत से सिर्फ 128 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने आठ मैचों में 153 रनों का योगदान दिया है। इस दौरान उनका औसत 19.13 का रहा है। विराट की तरह रोहित के बल्ले से भी अर्धशतक नहीं निकला है। इस बीच, गांगुली ने कहा कि वह आईपीएल 2022 को बहुत करीब से देख रहे हैं और दो नई फ्रेंचाइजी के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं आईपीएल देख रहा हूं और यह बहुत दिलचस्प है। कोई भी टीम जीत सकती है और हर कोई अच्छा खेल रहा है। दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स अच्छा कर रही हैं।" गुजरात टाइटंस ने सिर्फ एक मैच गंवाया है। उसने आठ में से सात मैच जीते हैं। 14 अंकों के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स भी चौथे स्थान पर है। उसके 10 अंक हैं।


विराट के बल्ले से पेशेवर क्रिकेट में पिछला शतक 23 नवंबर 2019 को निकला था। तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाया था। उसके बाद 100 से ज्यादा मैच हो चुके हैं, लेकिन विराट को बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने का मौका नहीं मिला है। विराट ने आईपीएल 2016 में 973 रन बनाए थे। उसके बाद से आईपीएल के किसी एक सीजन में सिर्फ एक बार ही 500 से ज्यादा रन बना सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed