{"_id":"619e48b94335ac7bff3c0947","slug":"ipl-2022-5-young-players-from-syed-mushtaq-ali-trophy-ipl-mega-auction-tanmay-agrawal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2022: मेगा ऑक्शन में करोड़पति बन सकते हैं घरेलू क्रिकेट के ये सितारे, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2022: मेगा ऑक्शन में करोड़पति बन सकते हैं घरेलू क्रिकेट के ये सितारे, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था कमाल
Sat, 12 Feb 2022 11:31 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:31 AM IST
सार
आईपीएल ऑक्शन में अक्सर घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी है। इस बार भी मेगा ऑक्शन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग सकती है।
विज्ञापन
मेगा ऑक्शन में तन्मय अग्रवाल, अश्विन और जीतेश को बड़ी रकम मिल सकती है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल टीम में जगह बनाने के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हमेशा से ही बेहतरीन जरिया रही है। हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और कई दूसरे बड़े खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आईपीएल में पहुंचे थे और आईपीएल में कमाल करने के बाद भारतीय टीम में भी जगह बनाई। इस टूर्नामेंट के सितारे हमेशा से ही आईपीएल ऑक्शन में मालामाल होते रहे हैं। इस बार भी मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिल सकता है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था और लगातार दूसरी बार अपनी टीम को यह टूर्नामेंट जिताया। शाहरुख खान ने तमिलनाडु के लिए विजयी रन बनाए थे। उनके अलावा तन्मय अग्रवाल से लेकर चामा मिलिंद और अक्षय कर्णेवार जैसे खिलाड़ियों ने भी इस टूर्नामेंट में कमाल किया था। आईपीएल ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। यहां हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है।
आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...

तन्मय अग्रवाल
26 साल के तन्मय अग्रवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने सात पारियों में 55.67 के औसत से 334 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.44 का था। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी थे। ऐसे में आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दौरान इन कई टीमें अग्रवाल को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। अग्रवाल किसी भी टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं या फिर तीसरे नंबर पर भी तेजी से रन बना सकते हैं।
अश्विन हेब्बर
आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज अश्विन हेब्बर ने भी पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पांच पारियों में 93 के औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए। अश्विन दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और पारी की शुरुआत करना पसंद करते हैं। वो तन्मय की तरह बड़े शॉट नहीं खेलते हैं, लेकिन क्रीज पर रहकर देर तक बल्लेबाजी करते हैं और पारी को संभालने का हुनर उनके अंदर है। अश्विन किसी भी टीम के लिए वह काम कर सकते हैं, जो ऋतुराज ने चेन्नई के लिए किया है। मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर भी बड़ी बोली लग सकती है।

चामा मिलिंद
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चामा मिलिंद को भी कई टीमें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। 27 साल के मिलिंद ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मैचों में 18 विकेट लिए हैं। उनका औसत 11.61 और इकोनॉमी 8.41 की रही है। इस दौरान उन्होंने दो बार पांच विकेट भी अपने नाम किए हैं। मिलिंद की इकोनॉमी भले ही ज्यादा हो, लेकिन वो शुरुआती ओवरों में विकेट निकालकर बाकी गेंदबाजों का काम आसान कर सकते हैं। इस वजह से मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर भी बड़ी बोली लग सकती है।
चीपूरापल्ली स्टीफन
चामा मिलिंद की तरह चीपूरापल्ली स्टीफन भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पांच मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए। उनका औसत 8.57 और इकोनॉमी 6.05 की रही है। एक मैच में उन्होंने चार विकेट भी निकाले थे। स्टीफन को भी कई टीमें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। वो विकेट लेने के साथ रन रोकने में भी माहिर हैं। मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर भी बड़ी बोली लग सकती है क्योंकि स्टीफन की इकोनॉमी हमेशा से ही शानदार रही है।

जितेश शर्मा
विदर्भ के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने भी पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात पारियों में 53.50 के औसत से 214 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 235.16 का रहा है। जितेश पहले भी मुंबई की टीम में रह चुके हैं और इस साल भी कई टीमें उनके ऊपर दांव लगाना चाहेंगी। वो विकेटकीपिंग करने के साथ ही बेहतरीन फिनिशर हैं और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बना सकते हैं। आईपीएल में ऐसे खिलाड़ियों की मांग बहुत ज्यादा होती है और मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर भी बड़ी बोली लग सकती है।