IPL 2021: आरसीबी-केकेआर मैच में नीली जर्सी में उतरी विराट सेना, कोरोना वॉरियर्स को दिया सम्मान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल के दूसरे सत्र में आज अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में विराट कोहली की टीम नीली जर्सी पहनकर उतरी है।
विस्तार
साल 2011 आईपीएल सत्र से इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सीजन में एक बार मैच के दौरान गो ग्रीन इनिशिएटिव के तहत हरी जर्सी जरूर पहनती है। इसका मकसद स्वच्छ और स्वस्थ रखने में जागरुकता फैलाना है। वहीं 2021 आईपीएल सत्र में विराट की टीम आरसीबी कोविड-19 फ्रंटलाइऩ योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष नीले रंग की जर्सी पहनकर मैच खेलने उतरी है। कोहली की टीम यह नीली जर्सी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में पहनकर उतरी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अबू धाबी में खेला जा रहा है।
आरसीबी की टीम ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वाइस प्रेसीडेंट राजेश मेनन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पिछले डेढ़ साल से भारत और बाकी दुनिया कोविड -19 से जूझ रही है, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ली है। कोरोना की वजह से जनजीवन ठप हो गया और यह बढ़ता ही जा रहा था, हालांकि कोविड योद्धाओं के निरंतर प्रयास से भारत में जनजीवन फिर से सामान्य हो रहा है, 18 महीनों से लगातार मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए आरसीबी ने यह नीली जर्सी पहनने का फैसला किया।
मई में नीली जर्सी पहने की हुई थी घोषणा
राजेश मेनन ने आगे कहा, भारत एक गंभीर स्वास्थ्य संकट की स्थिति में था, हम कुछ भी जो करना चाहते थे या कर सकते थे किया, हमने इस साल 3 मई को होने वाले मुकाबले में नीली जर्सी पहनने की घोषणा की थी, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के की वजह से टूर्नामेंट रुक गया, हम प्रशंसकों के साथ अपना वादा निभाने के इरादे से और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लू जर्सी पहनेंगे। उन्होंने आगे कहा, टीम द्वारा पहनी जाने वाली इस नीली जर्सी की नीलामी की जाएगी और इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग देश में एक वंचित समुदाय में टीकाकरण की में सहायता के लिए किया जाएगा।
आज केकेआर बनाम आरसीबी मुकाबला
विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दो बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से चल रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल 2021 के पहले सत्र मेंआज विराट की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था।.