फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Virat Kohli delighted to meet De Villiers, shares hug after meeting him in first RCB training session

IPL 2021: डिविलियर्स से मिलकर भावुक हुए विराट कोहली, ट्रेनिंग सेशन में इस तरह किया स्वागत

Sat, 18 Sep 2021 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Sep 2021 06:36 PM IST
सार

दरअसल इंग्लैंड टूर से लौटे विराट ने शुक्रवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था। वे छह दिन के एकांतवास के बाद इसमें हिस्सा ले रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया।

विज्ञापन
IPL 2021: Virat Kohli delighted to meet De Villiers, shares hug after meeting him in first RCB training session
विराट कोहली से गले मिलते डिविलियर्स। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का रविवार से आगाज हो जाएगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। वहीं, विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना पहला मैच 20 सितंबर को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। बेंगलुरु की टीम में विराट के अलावा एबी डिविलियर्स भी खेलते दिखेंगे। इन दोनों की दोस्ती भी जबरदस्त है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को विराट पहली बार ट्रेनिंग सेशन में डिविलियर्स से मिलकर भावुक हो गए। 
विज्ञापन


विराट ने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया
दरअसल इंग्लैंड टूर से लौटे विराट ने शुक्रवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया था। वे छह दिन के एकांतवास के बाद इसमें हिस्सा ले रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया। इस दौरान वे ग्लेन मैक्सवेल से भी मस्ती मजाक करते दिखे। विराट ने ट्रेनिंग सेशन में वानिंदु हसारंगा और दुष्मंथा चमीरा का भी स्वागत किया। इस दौरान वे न्यूजीलैंड के छह फिट 10 इंच के गेंदबाज काइल जेमिसन से भी बातचीत करते दिखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर के खिलाड़ी ने भी सेशन में हिस्सा लिया
ट्रेनिंग सेशन में मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा लीग में हिस्सा लेने वाले सिंगापुर के पहले खिलाड़ी टिम डेविड ने भी जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की। वहीं, कोहली, डिविलियर्स और मैक्सवेल ने भी मैदान पर बल्लेबाजी और फील्डिंग कर जमकर पसीना बहाया। टी-20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं शामिल किए गए युजवेंद्र चहल भी बॉलिंग प्रैक्टिस करते नजर आए। 


लीग से पहले कैटिच ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दिया
लीग शुरू होने से पहले ही मुख्य कोच साइमन कैटिच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह टीम के डायरेक्टर माइक हेसन खुद कोच की भूमिका निभा रहे हैं। विराट की टीम ने अब तक आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लीग में पहली बार अपने शुरुआती चारों मैचों में जीत हासिल की। टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले और चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed