फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Virat Kohli decision to quit captaincy did not impact RCB performance against KKR said rcb head coach Mike Hesson

IPL 2021: क्या विराट के कप्तानी छोड़ने के फैसले का आरसीबी के प्रदर्शन पर होगा असर? कोच हेसन ने दिया बड़ा बयान

Tue, 21 Sep 2021 04:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 21 Sep 2021 04:10 PM IST
सार

आरसीबी के मुख्य कोच माइक हेसन ने विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर बयान दिया है। उनका कहना है कि विराट के इस फैसले का असर केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच  पर नहीं पड़ा। 19 सितंबर को कोहली ने कहा था कि वह 2021 सत्र के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ देंगे।  

विज्ञापन
IPL 2021 Virat Kohli decision to quit captaincy did not impact RCB performance against KKR said rcb head coach Mike Hesson
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कोच माइक हेसन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि विराट कोहली के आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के फैसले का मौजूदा सत्र के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा। अबू धाबी में खेले गए दूसरे चरण के मुकाबले में आरसीबी को केकेआर के खिलाफ 9 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हेसन का मानना है कि जितनी जल्दी हो सके घोषणा करना महत्वपूर्ण था।  

विज्ञापन

विराट के निर्णय के बारे में सभी खिलाड़ियों पता था

आरीसीबी के हेड कोच माइक हेसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता, किसी प्रकार की व्याकुलता को जल्दी निकालना वास्तव में महत्वपूर्ण था, इसलिए हमने उस घोषणा क जल्द से जल्द करने के बारे में बात की, विराट के इस निर्णय के बारे में सभी खिलाड़ियों को पता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर के खिलाफ मैच पर असर नहीं

मुख्य कोच माइक हेसन ने आगे कहा, वास्तव में आज के प्रदर्शन पर विराट के कप्तानी छोड़ने के फैसले का असर नहीं पड़ा है, हम लय में नहीं थे, क्योंकि हमें बल्ले के साथ क्रीज पर रुकने की जरूरत थी, हम परिस्थियों के साथ अपना सामंजस्य नहीं बिठा सके, हमने लगातार विकेट खोए, हम सामूह के रूप से बल्लेबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने आगे कहा कि फिरभी हमें इस टीम पर भरोसा है हम जल्द ही पलटवार करेंगे।  

विज्ञापन

टी-20 के बाद दो दिन में छोड़ी आरसीबी की कप्तानी

विराट कोहली ने 16 सितंबर को घोषणा की थी कि वह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद टी-20 से भारत की कप्तानी छोड़ देंगे। वहीं 19 सितंबर को उन्होंने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए कहा कि वह आईपीएल 2021 सत्र के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे। विराट ने यह भी कहा कि वह एक विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर फ्रेंचाइजी के लिए खेलना जारी रखेंगे, वह जब तक आईपीएल में खेलते हैं तो अपना अंतिम मैच भी आरसीबी के लिए ही खेलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed