IPL 2021: सनराइजर्स ने नटराजन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को किया शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बतौर शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बतौर शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल किया है।फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सनराइजर्स ने लिखा, 'टी नटराजन की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बतौर शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है।'
Squad Update: Umran Malik, a fast bowler from Jammu & Kashmir, who was with the #Risers as a net bowler, has been added to the squad as a short-term COVID replacement for T Natarajan. #OrangeArmy #OrangeOrNothing #IPL2021 pic.twitter.com/0erUIJLPgg
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) September 24, 2021विज्ञापन
दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे नटराजन
गौरतलब है कि नटराजन बीते बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। फिलहाल बाएं हाथे के तेज गेंदबाज नटराजन को 10 दिनों के लिए पृथकवास में रखा गया है और बायो-बबल में वापस आने से पहले उन्हें जांच में दो बार निगेटिव आना होगा। 30 साल के नटराजन ने 24 आईपीएल मैचों में 20 विकेट झटके हैं।
मलिक पहले से ही SRH का हिस्सा हैं
मलिक ने जम्मू कश्मीर के लिए एक टी-20 और एक लिस्ट ए मैच खेला है। इस 21 साल के गेंदबाज ने इन मैचों में चार विकेट लिए हैं। वह पहले से ही नेट गेंदबाज के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं।
क्या कहता है नियम
विज्ञप्ति के मुताबिक, 'अनुच्छेद 6.1 (सी) के तहत, मूल टीम के सदस्य को टीम के बायो-बबल में फिर से प्रवेश करने की मंजूरी मिलने तक फ्रेंचाइजी को एक अल्पकालिक (शॉर्ट टर्म) वैकल्पिक खिलाड़ी के साथ अनुबंध करने की अनुमति है।' इसके मुताबिक, 'मलिक तब तक टीम का हिस्सा रहेंगे जब तक नटराजन ठीक नहीं हो जाते और उन्हें टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल जाती।'