फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021, RR vs SRH: Sanju Samson completes 3000 runs in IPL, also completes 2500 runs for Rajasthan franchise

RR vs SRH: संजू सैमसन ने आईपीएल में 3000 रन पूरे किए, राजस्थान के लिए 2500+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

Mon, 27 Sep 2021 09:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Sep 2021 09:40 PM IST
सार

राजस्थान के कप्तान ने इसी के साथ लीग में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले 19वें खिलाड़ी हैं। 65 रन बनाते ही सैमसन ने यह उपलब्धि अपने नाम की।

विज्ञापन
IPL 2021, RR vs SRH: Sanju Samson completes 3000 runs in IPL, also completes 2500 runs for Rajasthan franchise
संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का 40वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने शानदार बैटिंग करते हुए 57 गेंदों पर 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह इस आईपीएल में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। 
विज्ञापन


आरआर के कप्तान ने इसी के साथ लीग में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले 19वें खिलाड़ी हैं। 65 रन बनाते ही सैमसन ने यह उपलब्धि अपने नाम की। सैमसन ने अब तक लीग में 117 मैचों में 3017 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

रहाणे के बाद दूसरे खिलाड़ी बने सैमसन
इसी के साथ सैमसन ने राजस्थान फ्रेंचाइजी के लिए 2500+ रन भी पूरे कर लिए हैं। अजिंक्य रहाणे (3098) के बाद वे ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। 50 रन बनाते ही सैमसन ने यह उपलब्धि अपने नाम की। सैमसन ने अपनी 82 रन की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के स्पेल के तीसरे ओवर में सैमसन ने 20 रन बनाए। इसमें दो छक्के, एक चौका शामिल था। 

 

आईपीेएल 2021 में सैमसन के नाम सबसे ज्यादा रन
सैमसन आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन को पीछे छोड़ा। सैमसन ने इस सीजन में 10 मैचों में 433 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। धवन के 10 मैचों में 430 रन हैं। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने नौ मैचों में 401 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप अब सैमसन के नाम हो गई है।

 
विज्ञापन

सैमसन ने लगाया सबसे धीमा अर्धशतक
सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका सबसे धीमा अर्धशतक रहा। इससे पहले 2017 में भी सैमसन ने पुणे फ्रेंचाइजी के खिलाफ 41 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाया था। राजस्थान ने 165 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे हैदराबाद ने नौ गेंद रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed