फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: RCB vs SRH: shahbaz ahmed changes the game with his 3 wickets, Royal challengers Bangalore defeated Sunrisers Hyderabad

IPL 2021: शाहबाज ने पलट दी बाजी, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स को हराया

Thu, 15 Apr 2021 12:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Apr 2021 12:54 AM IST
सार

  • शाहबाज अहमद ने एक ओवर में चटकाए तीन विकेट 
  • ग्लेन मैक्सवेल ने पांच साल बाद जड़ा अर्धशतक
  • डेविड वार्नर का अर्धशतक नहीं आया काम 

विज्ञापन
IPL 2021: RCB vs SRH: shahbaz ahmed changes the game with his 3 wickets, Royal challengers Bangalore defeated Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना पाई।

विज्ञापन


मैच की बात करें तो डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन पर ही देवदत्त पडीक्कल आउट हो गए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (33) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल (59) एक छोर पर टीके रहे और टीम के स्कोर को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। बैंगलोर की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। सनराइजर्स की तरफ से गेंदबाजी में जेसन होल्डर ने सर्वाधिक तीन और राशिद खान ने दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और रिद्धिमान साहा सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद डेविड वार्नर (54) और मनीष पांडे (38) ने मिलकर अहम साझेदारी की टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। एक समय मैच सनराइजर्स की मुट्ठी में नजर आ रहा था लेकिन वार्नर के 14वें ओवर में आउट होने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ती चली गईं। इसके बाद शाहबाज अहमद ने 17वें ओवर में मैच को पूरी तरह से बैंगलोर की झोली में डाल दिया। उन्होंने इस ओवर में लगातार दो गेंदों में बेयरस्टो और मनीष पांडे को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर अब्दुल समद को भी पवेलियन भेज दिया। उन्होंने इस ओवर में एक रन देकर तीन विकेट चटकाए। यहां से सनराइजर्स उबरने में नाकाम रही और फिर देखते-देखते पूरी तरह से बिखर गई। आखिरी ओवरों  राशिद खान (17) ने कुछ संघर्ष किया लेकिन वह काफी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंगलोर की तरफ से शाहबाज अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं हर्षल पटेल और सिराज ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed