फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021: Rajasthan Royals wishes Ben stokes speedy recovery leaves for UK

बेन स्टोक्स की चोट: छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, सोमवार को सर्जरी, इतने हफ्ते मैदान से दूर

Sat, 17 Apr 2021 03:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Apr 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021: Rajasthan Royals wishes Ben stokes speedy recovery leaves for UK
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बाएं हाथ की फ्रेक्चर तर्जनी अंगुली की सोमवार को लीड्स में सर्जरी होगी जिससे वह लगभग के 12 सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे। स्टोक्स के दोबारा हुए एक्स-रे और सीटी स्कैन से बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में फ्रेक्चर का पता चला था, उन्हें यह चोट आईपीएल के मैच के दौरान लगी। वह अभी अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ है, लेकिन शनिवार को इंग्लैंड रवाना होंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया, ‘बेन स्टोक्स 12 सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे। लीड्स में सोमवार को उन्हें सर्जरी करवानी होगी।’ स्टोक्स को यह चोट राजस्थान रॉयल्स के सत्र के पहले मैच में पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के कैच को लपकने के लिए डाइव लगाते समय लगी थी।

वह इस चोट के कारण आईपीएल के पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के अलावा वह जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और श्रीलंका के खिलाफ 23 से चार जुलाई तक सीमित ओवरों की सीरीज (टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे) के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड को इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ आठ से 11 जुलाई तक तीन मौचों की एकदिवसीय शृंखला में भाग लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed