बेन स्टोक्स की चोट: छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ, सोमवार को सर्जरी, इतने हफ्ते मैदान से दूर
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बाएं हाथ की फ्रेक्चर तर्जनी अंगुली की सोमवार को लीड्स में सर्जरी होगी जिससे वह लगभग के 12 सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे। स्टोक्स के दोबारा हुए एक्स-रे और सीटी स्कैन से बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में फ्रेक्चर का पता चला था, उन्हें यह चोट आईपीएल के मैच के दौरान लगी। वह अभी अपनी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ है, लेकिन शनिवार को इंग्लैंड रवाना होंगे।
Bye, Ben. 🥺
The all-rounder flew back home last night after a scan revealed that he'll have to undergo surgery on his finger. Speedy recovery, champ. 💪🏻#HallaBol | #RoyalsFamily | @benstokes38 pic.twitter.com/o1vRi5iO95— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 17, 2021विज्ञापन
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया, ‘बेन स्टोक्स 12 सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे। लीड्स में सोमवार को उन्हें सर्जरी करवानी होगी।’ स्टोक्स को यह चोट राजस्थान रॉयल्स के सत्र के पहले मैच में पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के कैच को लपकने के लिए डाइव लगाते समय लगी थी।
वह इस चोट के कारण आईपीएल के पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के अलावा वह जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और श्रीलंका के खिलाफ 23 से चार जुलाई तक सीमित ओवरों की सीरीज (टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे) के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड को इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ आठ से 11 जुलाई तक तीन मौचों की एकदिवसीय शृंखला में भाग लेना है।