{"_id":"615cd5cf8ebc3e624f62d903","slug":"ipl-2021-playoffs-ipl-2021-play-offs-qualification-scenarios-mumbai-indians-kolkata-knight-riders-rohit-sharma-eoin-morgan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021 Playoffs: मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार, हैदराबाद के खिलाफ 48 रन या 66 गेंद रहते जीतना होगा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021 Playoffs: मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार, हैदराबाद के खिलाफ 48 रन या 66 गेंद रहते जीतना होगा मैच
Wed, 06 Oct 2021 07:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:47 AM IST
सार
ipl playoffs 2021: मुंबई इंडियंस (एमआई) की राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। आइए जानते हैं कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 प्लेऑफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुंबई इंडियंस (एमआई) की राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। मुंबई के 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.048 है और टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट मामले में वह मुंबई से ऊपर चौथे स्थान पर है। केकेआर का नेट रन रेट +0.294 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Indians #MI in their last match vs SRH has to win by around 48 runs or by 66 balls, & this while assuming KKR will win a close game vs RR.
विज्ञापन
The only advantage MI has is that they play their final game after KKR.#MIvRR #MIvsRR #RRvMI #RRvsMI#IPL2021 #IPL2O21 #IPLinUAE— Mohandas Menon (@mohanstatsman) October 5, 2021
विज्ञापन
मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने का सिनेरियो
मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता अपना अगला मैच बड़े अंतर से हार जाए या अगर जीते भी तो अंतर कम होना चाहिए। कोलकाता टीम अगर अपना अगला मैच हारती है और मुंबई जीतता है, तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। केकेआर के जीतने की स्थिति में उसके जीत का अंतर ज्यादा से ज्यादा 10 रन या एक से दो विकेट होना चाहिए।

इतने अंतर से मुंबई को जीतना होगा
वहीं, मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। एमआई को हैदराबाद के खिलाफ 48 या इससे ज्यादा रन या 66 या इससे ज्यादा गेंद शेष रहते मैच जीतना होगा। इस स्थिति में कोलकाता के जीतने पर भी मुंबई का नेट रन रेट उससे बेहतर होगा और एमआई टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

कोलकाता इस तरह प्लेऑफ में पहुंच पाएगा
अगर कोलकाता की टीम बड़े अंतर से जीतती है तब मुंबई के जीतने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस स्थिति में केकेआर का नेट रन रेट एमआई से बेहतर ही रहेगा। वहीं, हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में सफर लगभग खत्म हो गया है। आरआर टीम के 13 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.737 है। अगले मैच में टीम कोलकाता से भिड़ेगी।

पंजाब और राजस्थान लगभग बाहर
अगर कोलकाता और मुंबई दोनों अपना अगला मैच हारती है, तो भी कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट फिर भी मुंबई से बेहतर होगा। पंजाब और राजस्थान के जीतने पर भी उनके अंतिम चार में पहुंचने की बहुत-बहुत कम उम्मीद है। दोनों टीमों को काफी-काफी बड़े अंतर से जीतना होगा। पंजाब का नेट रन रेट -0.241 है और उसके 13 मैचों के बाद 10 अंक हैं। इसलिए दोनों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम है।