फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 Mumbai Indians Rohit Sharma will create history as soon as he hits three sixes against CSK will join Ab de Villiers Shane Watson club

MI vs CSK: सीएसके के खिलाफ मैच में तीन छक्के लगाते ही रोहित रचेंगे इतिहास, डिवीलियर्स-वॉटसन के क्लब में होंगे शामिल

Sun, 19 Sep 2021 12:08 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 19 Sep 2021 12:08 PM IST
सार

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में रोहित शर्मा नया कीर्तिमान रच सकते हैं। उनके पास टी-20 प्रारूप में 400 छक्के पूरा करने का मौका होगा। इसके लिए हिटमैन को महज तीन छक्कों की दरकार है। 

विज्ञापन
IPL 2021 Mumbai Indians Rohit Sharma will create history as soon as he hits three sixes against CSK will join Ab de Villiers Shane Watson club
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है। दूसरे सत्र का पहला मुकबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा। यह मैच रोहित शर्मा के लिए खास है। इस मुकाबले में हिटमैन नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। रोहित अगर सीएसके के खिलाफ तीन छक्के लगाने में सफल रहे तो वह भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान है। वह पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएस खिताब जिता चुके हैं। 

विज्ञापन

रोहित टी-20 में लगा चुके हैं 397 छक्के

रोहित शर्मा के टी-20 करियर की बात की जाए तो बेहद शानदार रहा है। हिटमैन ने डेक्कन चार्जर्स, भारत, भारत ए, इंडियंस, मुंबई और मुंबई इंडियंस के लिए से 350 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 397 छक्के लगा चुके हैं। अब उन्हें क्रिकेट के इस प्रारूप में 400 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की दरकार है। अगर रोहित यह करिश्मा करने में सफल होते हैं तो वह ब्रेंडन मैक्कुलम, शेन वॉटसन, एबी डिवीलियर्स के बाद 400 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल रोहित टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

जहां तक टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात है तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 1042 छक्के टी-20 क्रिकेट में लगाए हैं। उनके अलावा कीरोन पोलार्ड 755, आंद्रे रसेल 509, ब्रेंडन मैक्कुलम 485, शेन वॉटसन 467, एबी डिबीलियर्स 430, आरोन फिंच 399 छक्के टी-20 क्रिकेट में लगा चुके हैं। 

विज्ञापन

टी-20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से टी-20 में सबसे ज्यादा 397 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उसके बाद सुरेश रैना का नंबर आता है। रैना ने 331 मैचों में 324 छक्के लगाए हैं। भारत की ओर से सबसे अधिक सिक्सर लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली तीसरे स्थान पर  उन्होंने 311 मैचों में 315 छक्के जड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed