फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit, Bumrah, Suryakumar land in Abu Dhabi after Mumbai Indians arrange charter flight from Manchester

IPL 2021: रोहित-सूर्यकुमार और बुमराह लंदन से यूएई पहुंचे, चार्टर्ड प्लेन से भरी थी उड़ान 

Sat, 11 Sep 2021 03:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 03:23 PM IST
सार

  • रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह लंदन से यूएई पहुंचे
  • रवानगी से पहले इन तीनों खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव
  • अबू धाबी पहुंचने के बाद छह दिनों तक रहेंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
Rohit, Bumrah, Suryakumar land in Abu Dhabi after Mumbai Indians arrange charter flight from Manchester
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह यूएई पहुंच चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने शनिवार सुबह मैनचेस्टर से अपने परिवार के साथ चार्टर्ड प्लेन से यूएई के लिए उड़ान भरी थी। अबू धाबी में छह दिनों तक क्वारंटीन रहने के बाद ये खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ेंगे। मैनचेस्टर से रवानगी से पहले इन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। वहां (अबू धाबी) पहुंचने के बाद एक बार फिर इन खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


19 सितंबर से होगा आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 
बता दें कि आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से हो जाएगा। पहले दिन यानी 19 को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी। आईपीएल के बाकी बचे 31 मुकाबले 27 दिन में दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि आईपीएल 2021 को कोरोना महामारी के कारण इसी साल चार मई को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रद्द
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। मैच के शुरू होने से कुछ घंटे पहले नाटकीय अंदाज में बीसीसीआई और ईसीबी ने साथ मिलकर मुकाबले को स्थगित करने का फैसला किया। हालांकि बाद में बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में मैच को भविष्य में दोबारा से करवाने की बात कही गई। दरअसल, गुरुवार को भारतीय टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसकी वजह से भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर खिलाड़ियों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया। इसके बाद देर शाम भारतीय दल की आरटी-पीसीआर जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों ने महामारी के खतरे को देखते हुए खेलने से इंकार कर दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed